एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने वाराणसी हादसे पर जताया दुख, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 18 लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करें.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 18 लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करें. वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. इस मामले में चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया.

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से 18 लोगों की हुई मृत्यु से आहत हूं. बहुत सारे लोग घायल हुए हैं और कई अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं जिनमें बच्चे भी शामिल हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करें.’’

वाराणसी में इस हादसे के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मारे गए लोगों को 5-5 लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इस घटना की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित की है, जिसमें कृषि उत्पादन आयुक्त आर.पी. सिंह, मुख्य अभियंता (सिंचाई) भूपेंद्र शर्मा और जल निगम के प्रबंध निदेशक राजेश मित्तल को नामित किया गया है. योगी ने जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए 48 घंटे का समय दिया है.

वहीं राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में नौका पलटने की घटना पर भी दुख जताया है. इस हादसे में कम से कम 15 लोगों के डूब कर मरने की आशंका है. जबकि राहत बचाव टीम और स्थानीय लोगों ने 17 लोगों की जान बचा ली है. नाव पर 40 लोग सवार थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget