एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: 'आतंकवादी प्रज्ञा ठाकुर संस्कारी हैं', राहुल की सांसदी जाने पर भड़के कांग्रेसी नेता, कहा- चोर को चोर कहने पर...

Rahul Gandhi की सांसदी जाने पर कांग्रेस नेता भड़क उठे हैं. श्रीनिवास बीवी ने प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो शेयर कर उन्हें 'आतंकवादी' बताया दिया.

Congress On Pragya Thakur: मानहानि मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो चुकी है. लोकसभा सचिवालय ने केरल की वायनाड सीट को रिक्त घोषित कर दिया. राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस के नेता नाराज हैं और देशभर में आंदोलन करने की बात कही है. वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है.

श्रीनिवास बी.वी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें प्रज्ञा ठाकुर एक विशेष समुदाय के खिलाफ बात करती हुईं नजर आ रही हैं. वो एक जनसभा में कहती हैं, "लव जिहाद करने वाले को लव जिहाद जैसा उत्तर दो, अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो. अपनी लड़कियों को संस्कार दो, अपने घर में हथियार रखो, और अगर हथियार नहीं रख सकते तो चाकू की धार थोड़ा तेज रखो."

'...तो दुश्मनों के सिर भी अच्छे से कटेंगे'

बीजेपी सांसद आगे कहती हैं, "मैं स्पष्ट बोल रही हूं... हमारे घरों में भी सब्जी काटने के लिए हथियार तेज होना चाहिए, उन्होंने चाकू से हमारे हर्षा को गोदा था, उन्होंने चाकू से बजरंग दल, बीजेपी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गोदा है, काटा है, तो हम भी सब्जी काटने वाले चाकू को ज़रा तेज रख लें... पता नहीं कल कैसा मौका आए, तो जब हमारी सब्जी अच्छे से कटेगी तो निश्चित रूप से दुश्मनों के सिर भी अच्छे से कटेंगे."

'...वाह रे मोदी तंत्र'

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी.वी ने लिखा, "आतंकवादी प्रज्ञा ठाकुर 'संस्कारी' है और लोकसभा में BJP के सिर का ताज है... चोर को चोर कहने पर राहुल जी अब अपराधी है, वाह रे मोदी तंत्र!!" उन्होंने #BlackDayForIndianDemocracy हैशटैग का भी इस्तेमाल किया.

स्वरा भास्कर ने भी साधा निशाना

फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "इनकी लोकसभा की सदस्यता बरकरार है! अच्छे दिनों में आतंक आरोपियों को आगज़नी और हिंसा भड़काने की पूरी छूट है. वाह री न्यायतंत्र. सच कहा है.. नंग बड़े परमेश्वर से!!!"

ये भी पढ़ें-

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, कानून का ये प्रावधान खत्म करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crisis over Hormuz involving Iran persists Trump makes appeal Americans
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget