एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, विपक्ष में रोष, कांग्रेस बोली- लड़ाई जारी रहेगी, BJP ने भी किया पलटवार | 10 बड़ी बातें

Rahul Gandhi News: केरल के वायनाड से राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है. इसको लेकर हलचल जारी है. विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और तमाम राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं.

Rahul Gandhi Disqualified Live: आपराधिक मानहानि मामले को लेकर सूरत की कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी माना और इसके बाद उनकी केरल के वायनाड से संसद की सदस्यता चली गई. इसको लेकर राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा है, "मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं. मैं हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं." वहीं, लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा.

सूरत की एक अदालत ने ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई. अदालत ने, हालांकि गांधी को जमानत दे दी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिनों तक के लिए रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता फैसले को चुनौती दे सकें. आइए जानते हैं इस मामले से जुड़ी बड़ी बातें-

1- सदस्यता रद्द होने के बाद शुक्रवार शाम 6 बजे कांग्रेस की बैठक राहुल गांधी के घर पर होने वाली है. सोनिया गांधी इस बैठक को लेकर उनके घर पहुंच चुकी हैं. प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, "हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है… आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा. आप कुछ भी कर लीजिए."

2- राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया. ये विरोध प्रदर्शन हजरतगंज की गांधी प्रतिमा पर हुआ. इस दौरान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे के साथ तमाम कांग्रेसी नेता शामिल रहे. इसके बाद नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.

3- लोकसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन में कहा गया है, ‘‘सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में सजा सुनाए जाने के मद्देनजर केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को 23 मार्च 2023 से अयोग्य ठहराया जाता है.’’

4- राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वह कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी तथा बिना खामोश हुए ‘अडानी महाघोटाले’ पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग करते रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संवाददाताओं को बताया कि आज शाम पांच बजे कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई है जिसमें इस लड़ाई को आगे ले जाने की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह सब इसलिए किया गया ताकि राहुल गांधी संसद में सवाल न कर सकें, लेकिन राहुल और कांग्रेस डर कर चुप नहीं रहेंगे.

5- ममता बनर्जी ने कहा, ''पीएम मोदी के न्यू इंडिया में बीजेपी के निशाने पर विपक्षी नेता हैं. जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बीजेपी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है. आज, हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है.''

6- वहीं, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने फैसले को न्यायसंगत करार देते हुए कहा कि कानून के समक्ष सभी बराबर हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश से बीजेपी के एक विधायक को भी आपराधिक मामले में दोषी करार दिए जाने पर अयोग्य ठहराया गया था.

7- गांधी की सदस्यता समाप्त होने संबंधी अधिसूचना के सार्वजनिक होने के कुछ देर बाद ही संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘‘गाली देने में और आलोचना करने में अंतर होता है. राहुल गांधी गाली दे रहे थे. वह कोई लोकतांत्रिक बहस नहीं कर रहे थे. ओबीसी समाज को गाली देने का काम कर रहे थे... उन्हें इस कृत्य की सजा मिली है.’’

8- उद्धव ठाकरे ने कहा, 'राहुल गांधी की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है. चोर को चोर कहना हमारे देश में अपराध हो गया है. चोर-लुटेरे अब भी आजाद हैं और राहुल गांधी को सजा मिल गई है. यह लोकतंत्र का सीधा मर्डर है. सभी सरकारी तंत्र दबाव में हैं. यह तानाशाही की शुरुआत है. अब लड़ाई को उचित दिशा देनी होगी.'

9- समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार यूपी में आई है, तब से प्रशासन का साथ लेकर झूठे मुकदमे लगवाए. कई ऐसे मौके आए हैं जब प्रशासन और शासन ने मिलकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों की सदस्यता ली है. आजम खान और उनके बेटे की भी सदस्यता गई.

10- अरविंद केजरीवाल ने कहा, "क्या हाल बना दिया देश का? अभी राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी इन लोगों ने. डरते हो तुम लोग. भारत के इतिहास में सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री कोई अगर हुआ है...जो 12वीं तक पढ़ा है. कोई सबसे कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री हुआ है तो वह नरेंद्र मोदी हैं..."

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद अब राहुल गांधी के पास क्या हैं रास्ते?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget