एक्सप्लोरर

राफेल सौदे पर कांग्रेस-बीजेपी की जंग जारीः राहुल गांधी ने कहा-झूठ बोलना छोड़कर जेपीसी जांच कराए सरकार

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि श्रीमान जेटली की खासियत 'दो सच; या फिर झूठ को अपने हिसाब से घुमा देते हैं. अब वक्त आ गया है कि रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री झूठ बोलना बंद करें और राफेल स्कैम की जेपीसी की निष्पक्ष जांच करवा कर सच्चाई सामने लाएं.

नई दिल्लीः राफेल सौदे पर कांग्रेस-बीजेपी की जंग जारी है और वित्त मंत्री अरुण जेटली के राहुल गांधी पर हमलावर होने के बाद राहुल गांधी ने फिर से पीएम नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली के खिलाफ करारा वार किया है. राहुल गांधी ने आज ट्वीट के जरिए अरुण जेटली पर निशाना साधा और पीएम मोदी पर फिर एक बड़ा हमला कर दिया. राहुल गांधी ने शाम 4 बजकर 18 मिनट पर एक ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि श्रीमान जेटली की खासियत 'दो सच; या फिर झूठ को अपने हिसाब से घुमा देते हैं. अब वक्त आ गया है कि रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री झूठ बोलना बंद करें और राफेल स्कैम की जेपीसी की निष्पक्ष जांच करवा कर सच्चाई सामने लाएं. अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने द टेलीग्राफ अखबार का एक पेज भी शेयर किया है. इसमें पीएम मोदी फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद से गले मिलते दिख रहे हैं और साथ ही फ्रेंच में हेडलाइन लिखी है जिसका हिंदी तर्जुमा दिया गया है कि अब जोकर कौन है? जाहिर तौर पर राफेल सौदे पर मोदी सरकार को घेरने का कोई मौका कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहती और इसी वजह से दोनों पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. कल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि प्रधानमंत्री को सामने आकर जवाब देना चाहिए वर्ना देश की जनता के दिमाग में घुस गया है कि देश का चौकीदार चोर है. उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री ने डील बदलकर एचएएल से ये करार लेकर अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को दिला दिया और लोगों की जेब से पैसा निकालकर अंबानी की जेब में डाल दिया. इसके बाद आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सामने आकर समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले कैसे पता चला कि राफेल पर फ्रांस से बयान आने वाला है? वित्तमंत्री ने ये भी कहा कि जब कांग्रेस के नेता खुद ओलांद पर एक प्राइवेट कंपनी से रिश्वत लेने का आरोप लगा चुके हैं तो फिर उनके बयान को कैसे मान सकती है? हालांकि इसके बाद आज कांग्रेस ने फिर एक प्रेस कॉन्फेंस में सवाल किया कि प्रधानमंत्री इन सब पर मौन क्यों हैं? उनसे राफेल सौदे पर जो सवाल किए जा रहे हैं उसपर दूसरे मंत्री बयान दे रहे हैं लेकिन खुद पीएम सामने आकर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. राफेल डील: जेटली की सफाई पर कांग्रेस का पलटवार, 'आरोप सीधे PM मोदी पर, तो वो मौन क्यों?' राफेल डील: जेटली का राहुल पर पलटवार, कहा- पहले से कैसे पता था कि फ्रांस से बयान आने वाला है? राफेल डीलः राहुल गांधी का पीएम मोदी पर करारा वार, जनता जान गई है कि देश का 'चौकीदार' चोर है राफेल विवाद: एक बयान और देश की सियासत में भूचाल, पिछले कुछ घंटों की वो कहानी जो सबको झकझोर रही है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget