एक्सप्लोरर

'चीन से सिर्फ भारत मुकाबला कर सकता है', कमल हासन से बोले राहुल गांधी, इन मुद्दों पर भी की बात

कमल हासन ने बताया, ''कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों आया हूं तो उन लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि मैं यहां पर एक भारतीय के तौर पर आया हूं.''

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्टर कमल हासन से खास मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई. राहुल गांधी ने बातचीत से जुड़ी जानकारी ट्विटर पर भी शेयर की है. उन्होंने कमल हासन को बताया कि पश्चिमी देश चीन का कुछ नहीं कर सकते, बल्कि भारत में चीन से मुकाबला करने की क्षमता है. राहुल गांधी ने फिल्म, हे राम, खादी और भारतीय राजनीति पर भी विस्तार से बात की.

एक्टर कमल हासन ने राहुल गांधी के साथ बातचीत में महात्मा गांधी की खोज के बारे में बात की. उन्होंने रेखांकित किया, "मैंने गांधी के बारे में लगभग 24-25 साल की उम्र में अच्छे से जाना और 'हे राम' मेरा 'सॉरी' कहने का तरीका है. कमल हासन ने राहुल गांधी की "नफरत वास्तव में अंधापन और गलतफहमी है" पर कहा, "और नफरत का सबसे खराब रूप हत्या है."

तमिलनाडु से जुड़ी "भाषावाद" की धारणा को खारिज करते हुए कमल हासन ने जोर देकर कहा, "हमें अपनी भाषा पर गर्व है जैसे हर किसी को होता है. यहां तक ​​कि गैर-धार्मिक, ईश्वरविहीन लोग भी तमिल का जश्न मनाते हैं." 

'आप आंसुओं और खून से भरे पथ पर चले हैं'

कमल हासन ने राहुल को बताया, "मेरे पास आपके दादा जी एक बड़ी किताब है. जब मैंने उसे पलटा तो मुझे समझ आया कि ये जो 2800 किलोमीटर की यात्रा आपने की है ये आपके लिए कुछ भी नहीं है. आप आंसुओं और खून से भरे हुए पथ पर चले हैं. अगर मैं आपके साथ नहीं चलता तो यह उचित नहीं होता."

बता दें कि दिल्ली में जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची तो कमल हासन ने भी यात्रा में राहुल गांधी को ज्वाइन किया था. उन्होंने राहुल गांधी के साथ दिल्ली में पदयात्रा की. कमल हासन ने बताया था कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों आया हूं तो उन लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि मैं यहां पर एक भारतीय के तौर पर आया हूं. मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर यहां आया हूं. मेरी आत्मा ने मुझे कहा कि कमल भारत तोड़ने का नहीं भारत जोड़ने का काम करो.

ये भी पढ़ें- गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव मंजुला सुब्रमण्यम का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget