एक्सप्लोरर

पीएम की जाति पर संग्राम: बीजेपी बोली- CM बनने से पहले OBC में हुई शामिल, राहुल गांधी ने कहा- मेरे सच पर मुहर के लिए थैंक्यू

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने दावा किया है कि पीएम मोदी जन्म के 5 दशक बाद तक OBC नहीं थे. उनके बयान को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है.

Rahul Gandhi On PM Modi Caste: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें कागजी ओबीसी बताया. इसको लेकर राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने एक दस्तावेज जारी किया है, जिसमें पीएम मोदी की जाति अधिसूचित है.

दरअसल, राहुल गांधी दावा किया था कि पीएम मोदी गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे न कि OBC कास्ट में. इस समुदाय को बीजेपी ने साल 2000 में ओबीसी का टैग दिया था. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी जनरल कास्ट में पैदा हुए थे और वह अपने पूरे जीवन में जाति जनगणना नहीं होने देंगे, क्योंकि वह ओबीसी में पैदा नहीं हुए.

राहुल गांधी के वार पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने पलटवार किया और कांग्रेस पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत हो गई. उन्होंने एक बार झूठ बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म ओबीसी जाति में नहीं हुआ था."

रेड्डी ने कहा, "पीएम मोदी की जाति (तेली) को 27 अक्टूबर 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था, जबकि पीएम मोदी उसके 2 साल बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बने." इसके साथ ही उन्होंने इससे जुड़े एक गैजेट की कॉपी शेयर की.


इस पर राहुल गांधी ने कहा, "मोदी जी जन्म से नहीं, बल्कि कागजी OBC हैं. वह अपने जन्म के 5 दशक बाद तक OBC नहीं थे. मेरे इस सच पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी सरकार का धन्यवाद." 

अमित मालवीय ने भी दिया जवाब
इससे पहले बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पूरे 2 साल पहले 27 अक्टूबर, 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था.

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को अपना गोत्र तक नहीं पता, वो आज एक गरीब परिवार और तेली समाज में जन्मे प्रधानमंत्री को OBC सर्टिफिकेट दे रहा है!. यह सामाजिक तौर पर पिछड़े सभी लोगों का अपमान नहीं तो और क्या है?

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बीजेपी अलायंस या जीतेगा महाविकास अघाड़ी? सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget