एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का आरोप- फिक्स होता है पीएम मोदी का इंटरव्यू, ट्वीट कर पोस्ट किया सबूत

राहुल गांधी ने सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया कार्यक्रम को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि अच्छा है कि उनके कार्यक्रम के सवाल-जवाब पहले से तय होते हैं.

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया कार्यक्रम को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि अच्छा है कि उनके कार्यक्रम के सवाल-जवाब पहले से तय होते हैं क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो ‘हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती.’’

राहुल ने मोदी के इस कार्यक्रम का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘(मोदी) ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो बिना पहले से तैयारी किए सवालों का जवाब देते हैं, लेकिन उनके ट्रांसलेटर के पास वो सवाल और उनके जवाब पहले से मौजूद होते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा है कि वो वास्तविक प्रश्नों का सामना नहीं करते. अगर ऐसा होता तो हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती.’’

राहुल गांधी ने जो ट्वीट किया है उसमें मोदी की ट्रांसलेटर मोदी के जवाब को अंग्रेजी में बता रही हैं. लेकिन वो ऐसी जानकारी देती हैं जो मोदी ने जवाब में नहीं बोली थीं. दावा किया जा रहा है कि एक प्रश्न के जवाब में प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया और उनकी ट्रांसलेटर ने वहां मौजूद दर्शकों के सामने जो कहा, उनमें अंतर था. पीएम मोदी के जवाब की तुलना में ट्रांसलेटर का जवाब काफी लंबा था.

राहुल का ट्वीट और उसमें मौजूद वीडियो आप नीचे देख सकते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का जो वीडियो पोस्ट किया है वो सिंगापुर के नानयांग टेक्नॉलजी यूनिवर्सिटी (एनटीयू) में हुई बातचीत के कार्यक्रम का है. दावा किया जा रहा है कि एक प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया और वो उनकी ट्रांसलेटर ने वहां मौजूद दर्शकों के सामने जो कहा, उससे अलग था.

ये भी पढ़ें शरद पवार का शिवसेना को ऑफर, कहा- बीजेपी को हराने के लिए विरोधी साथ आएं यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण में 126 करोड़ का घोटाला, पूर्व CEO समेत 21 के खिलाफ FIR करुणानिधि को अपनाने में बीजेपी-कांग्रेस में होड़, जन्मदिन की बधाई के जरिए लुभाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के TMC नेता कीर्ति आजाद, BCCI से क्या कहा?
‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के कीर्ति आजाद
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget