एक्सप्लोरर

संसद सत्र में हो रही देरी पर राहुल ने साधा निशाना, कहा- राफेल सौदे का सच सामने नहीं आने देना चाहते हैं पीएम

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी इन सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि राफेल सौदे से संबंधित मुद्दों का सच गुजरात चुनाव से पहले जनता के सामने नहीं आना चाहिए.’’

दाहेगाम: राहुल गांधी ने गुजरात के गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वे चुनाव से पहले करोड़ों रुपये के राफेल सौदे की सच्चाई को सामने नहीं आने देना चाहते. राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि एनडीए सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में देरी कर रही है क्योंकि मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सदन में राफेल सौदे संबंधित मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहते.

गांधीनगर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं मोदी जी से (राफेल मुद्दे पर) तीन सवाल पूछूंगा. पहला, क्या पहले और दूसरे सौदे (फ्रांसीसी कंपनी के साथ) में विमानों की कीमतों में अंतर है और क्या भारत ने दूसरे सौदे के अनुरूप अधिक या कम धन का भुगतान किया ?’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘और, क्या उद्योगपति (जिसकी कंपनी ने फ्रांसीसी कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है), जिसे सौदा दिया गया, ने कभी विमानों का विनिर्माण किया?’’ कांग्रेस नेता ने यह भी जानना चाहा कि राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए पिछले साल फ्रांस के साथ सौदा करते समय क्या सही प्रक्रिया का पालन किया गया.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘और एक अधिक महत्वपूर्ण सवाल, क्या आपने यथोचित सरकारी प्रक्रिया का पालन किया? (तत्कालीन) रक्षामंत्री गोवा में मछली पकड़ते क्यों दिखे थे? और क्या (बड़े सौदे के लिए) सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति से मंजूरी ली गई थी?’’ राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस डर की वजह से इन सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं कि उनके गृह राज्य में महत्वपूर्ण चुनाव से पहले सचाई सामने आ जाएगी.

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी इन सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि राफेल सौदे से संबंधित मुद्दों का सच गुजरात चुनाव से पहले जनता के सामने नहीं आना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राफेल भारतीय वायुसेना, राष्ट्रीय सुरक्षा, शहीदों से जुड़ा मुद्दा है. मोदी जी को देश और गुजरात के लोगों के सामने इन सवालों का जवाब देना होगा.’’ अमेठी से सांसद राहुल ने कहा कि मीडिया के लोगों ने उनसे बहुत से सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने राफेल मुद्दों पर प्रधानमंत्री से नहीं पूछा.

राहुल ने कहा कि मोदी जी गुजरात के कई दौरे करेंगे. संवाददाता मुझसे बहुत से सवाल पूछते हैं. उन्होंने मीडिया से कहा कि आप पीएम मोदी से राफेल सौदे के मुद्दे पर सवाल क्यों नहीं पूछते.

प्रधानमंत्री का अगले सप्ताह गुजरात में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है. गुजरात में विधानसभा की 182 सीट हैं जहां दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को मतदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget