एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का निशाना, कहा- पीएम मोदी और उनके 'चापलूसों' ने चीन को सौंप दी हजारों किमी भारतीय जमीन

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी और उनके 'चापलूसों' ने हजारों किलोमीटर भारतीय जमीन चीन को सौंप दी. उन्होंने सवाल किया कि हम इसे कब वापस हासिल कर रहे हैं.

India China Dispute: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी और उनके 'चापलूसों' ने हजारों किलोमीटर भारतीय जमीन चीन को सौंप दी. हम इसे कब वापस हासिल कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “मोदी जी व उनके चापलूसों ने हज़ारों किलोमीटर भारतीय भूमि चीन को सौंप दी. हम इसे कब वापस हासिल कर रहे हैं?” ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरा हो. इससे पहले भी वो कई बार सरकार पर निशाना साध चुके हैं.

बता दें कि राहुल गांधी का ये ताजा ट्वीट ऐसे समय में आया है जब पिछले महीने 31 जुलाई को भारत और चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता हुई. इस बैठक में हॉट स्प्रिंग, गोगरा और पूर्वी लद्दाख में विभिन्न तनाव वाले बिन्दुओं से सैनिकों की तत्काल वापसी पर जोर दिया. दोनों देशों के बीच यह वार्ता करीब नौ घंटे चली थी.

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीन की ओर स्थित मोल्डो सीमा बिन्दु पर हुई वार्ता को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों ने बाकी तनाव बिन्दुओं पर शांति लाने, सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पर आगे बढ़ने और संयुक्त रूप से जमीनी स्तर पर स्थिरता बनाए रखने’’ पर चर्चा की थी.

गौरतलब है कि 12वें दौर की सैन्य वार्ता से करीब दो सप्ताह पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से स्पष्ट रूप में कहा था कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी रहना, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है. दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच 14 जुलाई को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) सम्मेलन से इतर करीब एक घंटे लंबी द्विपक्षीय वार्ता हुई थी.

असम-मिजोरम विवाद: पीएम से मिले पूर्वोत्तर के बीजेपी सांसद, किरेन रिजिजू बोले- देश से बाहरी तत्व उकसाने वाले बयान दे रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: संसद पेपर लीक पर बवाल, केंद्र को घेरने की तैयारी में राहुल
LIVE: संसद पेपर लीक पर बवाल, केंद्र को घेरने की तैयारी में राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget