एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का तंज, कहा- मार्च में एमपी सरकार गिराई, जुलाई में राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश, ये है 'आत्मनिर्भर' भारत

राहुल गांधी ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि सरकार ने मार्च में एमपी सरकार गिराई और जुलाई में राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश कर रही है और इसीलिए कोरोना से लड़ाई में देश 'आत्मनिर्भर' है.

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है और इस बार राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है. बता दें कि आधिकारिक तौर पर पहली बार राहुल गांधी ने राजस्थान के सियासी संकट पर कुछ कहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत वाले बयान पर कटाक्ष किया है.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां फरवरी में नमस्ते ट्रंप, मार्च में एमपी सरकार गिराई, अप्रैल में मोमबत्ती जलवाई, मई में सरकार की 6वीं सालगिरह और जून में बिहार में वर्चुअल रैली के साथ साथ जुलाई में राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश की है. इसी लिए देश कोरोना की लड़ाई में 'आत्मनिर्भर' है.

राजस्थान का सियासी संकट जारी है बता दें कि राजस्थान में सियासी संकट जारी है और अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच लड़ाई कांग्रेस पार्टी को परेशान कर रही है. आज भी राजस्थान हाईकोर्ट में राजस्थान के बागी विधायकों समेत सचिन पायलट की याचिका पर सुनवाई जारी है. इस याचिका में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें भेजे गए अयोग्यता नोटिस को चुनौती दी गई है. कांग्रेस लगातार कह रही है कि राजस्थान की सरकार को गिराने की कोशिश बीजेपी कर रही है और सचिन पायलट उनकी बातों में आ गए हैं.

राहुल गांधी लगातार कर रहे हैं पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमले राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर ट्वीट और वीडियों के जरिए हमले कर रहे है. इसके अलावा उन्होंने 'मन की बात' सीरीज भी शुरू की है और इसके जरिए वो लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं. 17 जुलाई को इसी सीरीज के पहले वीडियो में उन्होंने कहा कि चीन ने सीमा पर अतिक्रमण के लिए यही समय इसलिए चुना क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने भारत को कमजोर कर दिया है.

20 जुलाई को राहुल गांधी ने जारी किया दूसरा वीडियो राहुल गांधी ने अपनी 'मन की बात' सीरीज के तहत कल जारी किए वीडियो में चीन को लेकर मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. अपने दूसरे वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि यह साधारण सीमा विवाद नहीं है. मेरी चिंता है कि चीनी आज हमारे इलाके में बैठे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि चीनी प्रधानमंत्री को उनकी 'मजबूत नेता की छवि' में फंसाना चाहते हैं.

ये भी पढें

Sachin Pilot Hearing Live Updates: राजस्थान हाई कोर्ट में सचिन पायलट समेत बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, CJP की मांग- ये दमनकारी सरकार, देश में लगे राष्ट्रपति शासन
LIVE: जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, CJP की मांग- ये दमनकारी सरकार, देश में लगे राष्ट्रपति शासन
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget