एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: ‘काले कारनामे छिपाने के लिए काला जादू जैसी अंधविश्वासी बातें कर रहे’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

Congress On PM Narendra Modi: राहुल गांधी ने कहा, "अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी."

Rahul Gandhi Attack on PM Modi: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने महंगाई (Inflation) और बेरोजगारी (Unemployment) के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती? इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी काले कारनामे छिपाने के लिए काला जादू (Black Magic) जैसी बातें कर रहे हैं.

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी. जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा. आपको बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो काला जादू फैलाने का काम कर रही है.

क्या कहा था पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि निराशा और हताशा में डूबे कुछ लोग सरकार पर लगातार झूठा आरोप मढ़ने में जुटे हैं. लेकिन ऐसे लोगों पर से जनता का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है. यही वजह है कि अब वे काला जादू फैलाने पर उतर आए हैं. प्रधानमंत्री के इस बयान को कांग्रेस के पांच अगस्त को महंगाई के ख़िलाफ़ प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है.

प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना

तो वहीं कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्विटर (Twitter) पर कहा कि आप इधर उधर की बात न करें ये बताएं कि महंगाई (Inflation) बढ़ाकर क्यों लूटा. जनता को काले कपड़ों से गिला नहीं, आपकी रहबरी पर सवाल है.

ये भी पढ़ें: Congress Protest: काले लिबास पर पॉलिटिक्स, पीएम मोदी ने साधा निशाना तो प्रियंका बोलीं- इधर उधर की बात न करें, ये बताएं...

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- 'एक और करो या मरो जैसे आंदोलन की जरूरत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget