एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Attacks Centre: राहुल गांधी का निशाना, कहा- 'सब्सिडी बंद करो, जनता को निचोड़ो नीति पर चल रही है बीजेपी'

Rahul Gandhi ने कहा, "महंगाई और बेरोज़गारी से पहले ही जनता निराशा के गर्त में डूब रही थी, अब रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीज़ों पर GST लगाकर सरकार ने जनता की जेब से पैसा निकलवाने का नया साधन ढूंढ लिया है."

Rahul Gandhi on Inflation: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार (Government) पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘सब्सिडी बंद करो, जनता को निचोड़ो’ की नीति पर चल रही है. उन्होंने केंद्र सरकार (Central Government) से यह आग्रह भी किया कि वैज्ञानिक उपकरणों (Scientific Equipment) पर जीएसटी (GST) में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए. राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "भाजपा की 'सब्सिडी बंद करो, जनता को निचोड़ो' नीति. मोदी सरकार ने एलपीजी सब्सिडी बंद करके 11,654 करोड़ रुपये बचाए, साल 2021-22 में सरकार ने सिर्फ 242 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी." 

उनके अनुसार, "जब भाजपा सरकार ने लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील की, लाखों लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी, लेकिन तब उन्हें ये मालूम नहीं था कि आने वाले दिनों में सरकार सिलेंडर के दामों में भारी इज़ाफ़ा करेगी. ये भाजपा सरकार की चाल थी. सिलेंडर के दाम जैसे-जैसे बढ़ते गए ग्राहकों ने सब्सिडी वापस मांगनी शुरू कर दी. आज एक सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये है, जो आने वाले दिनों में शायद और भी बढ़ जाए."

 

2021-22 में 3.59 करोड़ लोगों ने सिलेंडर नहीं भराया
राहुल गांधी ने कहा, "महंगाई और बेरोज़गारी से पहले ही जनता निराशा के गर्त में डूब रही थी, अब रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीज़ों पर जीएसटी लगा कर सरकार ने जनता की जेब से पैसा निकलवाने का नया साधन ढूंढ लिया है. 2021-22 में 3.59 करोड़ लोगों ने महंगाई के चलते सिलेंडर ही नहीं भरवाया. अब गैस के नए कनेक्शन के लिए 2200 रुपये, रेग्युलेटर के लिए 250 रुपये, पासबुक के लिए 25 रुपये और पाइप के लिए 150 रुपये अलग से देने होंगे, ऊपर से सिलेंडर के आसमान छूते दाम."

राहुल ने पूछा,अच्छे दिन मगर किसके?
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सवाल किया, "मोदी सरकार (Modi Government) को सवाल पूछना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन सवाल तो फ़िर भी पूछा जायेगा- 'अच्छे दिन', मगर किसके?" उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, "वैज्ञानिक विकास (Scientific Development) किसी भी देश की प्रगति की बुनियाद होती है. वैज्ञानिक अनुसंधान (scientific research) पर भाजपा सरकार (BJP Government) ने सिर्फ आवंटन में कमी की है, वह देश के अनुसंधान ढांचे के लिए चिंताजनक संकेत है. अब सरकार ने वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी पांच से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इस वृद्धि को वापस लिया जाना चाहिए."

यह भी पढ़ेंः 

UP News: मंत्री जितिन प्रसाद के OSD हटाए गए, PWD विभाग में इंजीनियरों के तबादले में हुई धांधली के बाद एक्शन

CBI Busts NEET Racket: नीट मेडिकल एग्जाम में भी फर्जीवाड़ा, मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget