एक्सप्लोरर

राम मंदिर, जातिगत जनगणना... कांग्रेस यूथ अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का जब राहुल गांधी से हुआ सामना, पूछे गए ये सवाल

राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया. इंटरव्यू में उन्होंने उम्मीदवारों से राम मंदिर प्राण, जाति जनगणना के बारे में सवाल पूछे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के अगले अध्यक्ष पद के लिए आए उम्मीदवारों का हाल ही में इंटरव्यू लिया. इस दौरान राहुल गांधी ने उम्मीदवारों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने के कांग्रेस के फैसले से लेकर जाति जनगणना तक के सवाल जवाब किए. 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने इस हफ्ते दो बैचों में कांग्रेस के सरगुजा लोकसभा उम्मीदवार शशि सिंह से लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस प्रमुख दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान विधायक अभिमन्यु पूनिया से लेकर बिहार युवा कांग्रेस प्रमुख शिव प्रकाश गरीब दास तक 31 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया.

उम्मीदवार जब सोमवार और मंगलवार को इंटरव्यू के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राहुल गांधी खुद उनकी प्रोफाइल को टटोलते नजर आ रहे हैं. अपनी प्रोफाइल में उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत और संगठनात्मक कामों का जिक्र किया. 

राहुल गांधी ने उम्मीदवारों से पूछे कौन से सवाल?

कांग्रेस के इंटरव्यू पैनल में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, यूथ कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी मौजूद थे. द प्रिंट को नाम न छापने की शर्त पर एक उम्मीदवार ने बताया कि राहुल गांधी ने जो प्रश्न पूछे, उनमें एक कांग्रेस द्वारा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने को लेकर भी था. उम्मीदवार ने बताया, ''राहुल ने पार्टी के इस फैसले पर हमारी राय मांगी और कहा कि इस फैसले को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा."

दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा कांग्रेस को भी इसका निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बताते हुए इसमें न जाने का फैसला किया था. इस फैसले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने खुद कई रैलियों में कांग्रेस को एंटी हिंदू करार दिया था.

'महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक', उज्जैन और सिद्धार्थनगर की घटना पर बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget