एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi accuses BJP: 'पहले पेपर लीक, फिर...यूपी, बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने लोकसभा में BJP पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने भाजपा पर देश के युवाओं के भविष्य को खत्म करने और सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगाया.

Congress Vs BJP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (3 जनवरी) को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने भाजपा को देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने और उनके अधिकारों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया. राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य को बिल्कुल एकलव्य की तरह नष्ट कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भर्ती में हो रही विफलता और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियां युवाओं के लिए बड़ा अन्याय हैं.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहले तो भर्ती प्रक्रिया ही नहीं होती और जब वैकेंसी निकलती है तो परीक्षा समय पर नहीं होती. अगर परीक्षा हो भी जाती है तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं. जब युवा इन समस्याओं के खिलाफ न्याय की मांग करते हैं तो उनकी आवाज को बेरहमी से दबा दिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा कि हाल ही में यूपी और बिहार में हुई घटनाओं के बाद अब मध्य प्रदेश में एमपी पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री ने छात्रों से मिलकर उनकी मांगों पर विचार करने का वादा किया था.

मध्य प्रदेश सरकार पर लगे गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार ने छात्रों के विश्वास को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर किया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा को देश के युवाओं की आवाज दबाने नहीं दी जाएगी. कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है. वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें कुछ लोग जेल के बाहर खड़े नजर आ रहे थे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एमपी पीएससी में हुई अनियमितताओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को झूठे आरोपों में फंसाया गया है.

BJP को संविधान और लोकतंत्र से नफरत है: कांग्रेस का आरोप

एमपी कांग्रेस ने कहा कि मोहन सरकार की कार्यशैली अराजकता और अन्याय पर आधारित है. उन्होंने ये भी कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और लोकतंत्र से भाजपा को नफरत है और ये सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंट रही है. कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की जाए और छात्रों पर लगाए गए झूठे आरोपों को वापस लिया जाए.

ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री! झुग्गी वालों को फ्लैट की चाबी देंगे प्रधानमंत्री, सावरकर के नाम पर कॉलेज का शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget