एक्सप्लोरर

J&K पर आजाद और सोज के बयान पर घिरी कांग्रेस, बीजेपी ने सोनिया-राहुल से मांगा जवाब

कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज़ ने अपनी किताब में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कश्मीर की आजादी को लेकर दिए बयान को सही बताया है. वहीं गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा था कि एक आतंकी को मारने के लिए 13 नागरिकों को मार दिया जाता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के दो नेताओं सैफुद्दीन सोज और गुलाम नबी आजाद के कश्मीर से जुड़े बयानों पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला. बीजेपी की ओर से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों नेताओं के बयान पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जवाब मांगा. रविशंकर प्रसाद ने हमलावर तेवर दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ का समर्थन किया है और सेना के जज्बे को तोड़ रही है. बता दें कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज़ ने अपनी किताब में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कश्मीर की आजादी को लेकर दिए बयान को सही बताया है. वहीं गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा था कि एक आतंकी को मारने के लिए 13 नागरिकों को मार दिया जाता है.

कांग्रेस ने सैफुद्दीन सोज़ के बयान से किनारा कर लिया, पार्टी ने उनके बयान किताब बेचने का स्टंट बताया. वहीं, गुलाम नबी आजाद के बयान का बचाव करते हुए कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई निर्दोष ना मारा जाए यही कोशिश सेना की भी रहती है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई सोज के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी.

सैफुद्दीन सोज पर बीजेपी का हमला रविशंकर प्रसाद ने सैफुद्दीन सोज के बयान पर हमला करते हुए कहा, ''सैफुद्दीन सोज ने अपने बयान में मुशर्रफ के प्रति नया प्रेम दिखाया है. सैफुद्दीन सोज कांग्रेस के बड़े नेता है, ये उन्होंने अनौपचारिक बयान नहीं दिया है. किताब में अपनी सोची समझी सोच और विश्लेषण को लिखा है. उनके मुंह के एक सच्चाई निकल गई कि 50 के दशक से यानी कांग्रेस के समय से ही कश्मीर की समस्या है.''

गुलाम नबी आजाद पर भी बरसे रविशंकर प्रसाद प्रसाद ने कहा, ''जम्मू कश्मीर में हाल ही एक बड़े संपादक शुजात बुखारी की हत्या हुई. उनसमें पाकिस्तान के हाथ होने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच जारी है. गुलाम नबी आजाद के बयान से लश्कर ए तोएबा के सुर बदल गए, कि भारत की फोर्स ने उनकी हत्या की है. सेना के जवान औरंगजेब की नृशंश हत्या की गई, गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनके घर रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख गए, ये ड्रामा हो रहा है. क्या एक शहीद के जज्बे और उसके पिता के हौसले को सलाम करना ड्रामा है? क्या कांग्रेस पार्टी इतनी नीचे गिर गई है? राहुल गांधी और सोनिया गांधी इनका जवाब दें''

कांग्रेस को पाक से तुरंत समर्थन मिल जाता है- प्रसाद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''आजकल कांग्रेस को पाकिस्तान से तुरंत समर्थन मिल जाता है. एक पुराने वीडियो में हाफिज सईद कांग्रेस की बात कर रहा है. आप लोग पाकिस्तान के चैनलों पर नजर रखिए, जल्द ही ऐसे और भी वीडियो आएंगे. हम इसकी भर्तसना करते हैं, अगर उन्हें 44 से 14 पर आना तो उन्हें मुबारक लेकिन देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.''

उन्होंने कहा, ''आजकल मनावाधिकार की बहुत बात हो रही है, लश्कर ने भी इसकी बात की है. यूएन की रिपोर्ट में भी इसका जिक्र है लेकिन गुलाम नबी आजाद की बात को पाकिस्तान और ऐसे तत्व और आगे बढ़ाएंगे. औरंगजेब, शुजात बुखारी और जिन कश्मीरियों को आतंकी मारते हैं उनके मानवाधिकार हैं या नहीं?''

सैफुद्दीन सोज़ ने क्या कहा? सैफुद्दीन सोज ने आज कहा है, ''मुशर्रफ ने कहा था कि आजादी कश्मीरियों का पहला विकल्प है.'' उन्होंने कहा, ''मैंने भी किताब में लिखा था जो तब भी सही था और आज भी सही है. लेकिन मुमकिन नहीं है और आजादी दूसरे तरीके से मिल सकती है, जिसमें पाकिस्तान-हिंदुस्तान की सीमाएं ना बदलें और जम्मू-कश्मीर के पहले पांच खत्ते और हिदुस्तान के तीन खत्ते हैं. ये आराम की नींद सोएंगे और गौरव भी होगा. शांति भी होगी और उनके इज्जत का सौदा गलत नहीं होगा.''

विवाद बढ़ने के बाद सैफ़ुद्दीन सोज ने कहा है कि उन्होंने अपनी किताब में जो बातें कही हैं वो उनकी निजी राय है और इनका पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है. दरअसल, सोज ने अपनी किताब 'कश्मीर: ग्लिम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल' में परवेज मुशर्रफ के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वोटिंग की स्थितियां होती हैं तो कश्मीर के लोग भारत या पाक के साथ जाने की अपेक्षा अकेले और आजाद रहना पसंद करेंगे.

गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा था? सेना के ऑपरेशन ऑल आउट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''केंद्र सरकार की दमनकारी नीति का सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को भुगतना पड़ता है. एक आतंकी को मारने के लिए 13 नागरिकों को मार दिया जाता है. हाल के आंकड़ों पर गौर करें तो सेना की कार्रवाई नागरिकों के खिलाफ ज्यादा और आंतकियों के खिलाफ कम हुई है. घाटी में हालात बिगड़ने का मुख्य कारण ये है कि मोदी सरकार बातचीत करने की अपेक्षा कार्रवाई करने में ज्यादा यकीन रखती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget