एक्सप्लोरर

'...तो ED नाम का मेहमान आएगा', BJP पर निशाना साधते हुए बोले AAP सांसद राघव चड्ढा

आप के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ज्यादा सक्रिय होकर कार्रवाई कर रही है.

Raghav Chadha On ED: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी और शराब नीति मामले में पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जुबानी जंग जारी है. इस बीच आप के सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी को निशाने पर लिया है.

उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियां गैर बीजेपी शासित राज्यों में सक्रिय है. जो बीजेपी के खिलाफ बोलेगा उसके घर ईडी का मेहमान आएगा. बदला लेने की भावना से ईडी कार्रवाई कर रही है.

'इंडिया गठबंधन का डर'

उन्होंने कहा, ''जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से एजेंसी ज्यादा सक्रिय होकर कार्रवाई कर रही है. कभी तमिलनाडु में DMK, कभी पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं तो कभी कांग्रेस नेताओं पर रेड हो रही है. AAP नेताओं से तो उन्हें कुछ ज्यादा प्यार है. इंडिया गठबंधन के डर से ये एक्शन हो रहा है.'' 

राघव चड्ढा ने दावा किया, ''2004-14 के बीच ED ने सिर्फ 112 जगह रेड की लेकिन बीते 9 सालों में इसी ED ने 3100 जगहों पर रेड की है. जीतने मुकदमे CBI और ED ने पिछले कुछ सालों में नेताओं के खिलाफ किए हैं उनमें से 95 फीसदी केस विपक्ष के खिलाफ हैं. कोई भी बीजेपी के खिलाफ आवाज न उठाए इसलिए कार्रवाई हो रही है.''

सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ''आज अगर इन केसों से किसी नेता को मुक्ति पानी है तो वो बीजेपी या NDA ज्वाइन कर सकता है. जो बीजेपी में चला जाएगा वो इनाम पाएगा और जो बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाएगा उसके खिलाफ ED नाम का मेहमान आएगा.''

उन्होंने कहा, ''सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई हुई लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला. मनीष सिसोदिया पर झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन उनके खिलाफ भी कुछ नहीं मिला. आज बीजेपी के विरोध की सजा संजय सिंह को मिल रही है.'' 

अमानतुल्लाह खान पर बयान

आप सांसद ने कहा, ''आज हमारे लोकप्रिय विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां सुबह से ED की रेड हो रही है. जिस मुद्दे पर रेड हो रही है इसी मामले में ACB ने सितंबर में उन्हें गिरफ्तार किया था. उन्होंने इसे कोर्ट में चैलेंज किया और कोर्ट ने 28 सितंबर को बेल देते हुए ACB को कोसा और कहा कि गलत मुकदमे में अमानतुल्लाह खानन को फंसाया गया है.''

राघव चड्ढा ने 'अनिश्चितकालीन' राज्यसभा निलंबन को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget