एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री ने 'RV' से दिया राहुल गांधी के 'AA' का जवाब, बोलीं- बोफोर्स ने कांग्रेस सरकार गिराई, राफेल मोदी को वापस लायेगा

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे पड़ोस और आसपास का माहौल बहुत अस्थिर है. जो भी सरकार में हैं, वे शांति चाहते हैं, लेकिन यह हमारी सैन्य अभियान तैयारी की कीमत पर नहीं हो सकता.

नई दिल्ली: राफेल मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी के आरोपों को झूठा और गुमराह करने वाला बताते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर हमला बोला है. रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के 'AA' का जवाब 'RV' से दिया. उन्होंने कहा, ''बोफोर्स एक घोटाला था जबकि राफेल विमान रक्षा जरूरत से जुड़ा है. बोफोर्स ने कांग्रेस सरकार गिराया, राफेल मोदी को वापस लायेगा.'' यह मुद्दा नरेंद्र मोदी को नये भारत के निर्माण के लिए, भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए वापस लाएगा.

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे पड़ोस और आसपास का माहौल बहुत अस्थिर है. जो भी सरकार में हैं, वे शांति चाहते हैं, लेकिन यह हमारी सैन्य अभियान तैयारी की कीमत पर नहीं हो सकता. हमें यह समझना होगा कि समय पर खरीद होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए कांग्रेस की मंशा 10 सालों में राफेल विमान खरीदने और राष्ट्रीय सुरक्षा की नहीं थी, जबकि वर्तमान सरकार ने बेहतर शर्तों के आधार पर समय के साथ उड़ान भरने की स्थिति वाले 18 विमानों की तुलना में 36 विमान खरीदने का सौदा 9 फीसदी कम कीमत पर किया.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के समय 10 सालों में एक भी राफेल विमान नहीं आया. वर्तमान सरकार के तहत सरकारों के बीच समझौते पर 23 सितंबर, 2016 को हस्ताक्षर किया गया और पहला विमान इस तिथि से तीन साल के भीतर यानी 2019 में आ जाएगा. शेष विमान 2022 तक आ जाएंगे.

राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने सदन में कहा कि ''आपने (कांग्रेस) सौदे को रोक दिया. यह भूल गये कि वायुसेना को इसकी जरूरत है. क्योंकि यह सौदा आपको रास नहीं आया. दरअसल इससे आपको पैसा नहीं मिला.'' सीतारमण ने इस दौरान यूपीए सरकार में तत्कालीन रक्षा मंत्री के संसद भवन परिसर में दिये बयान का जिक्र किया और कहा कि तब के रक्षा मंत्री ने कहा था कि इसके लिये पैसा कहां है.

रक्षा मंत्री ने सवाल किया कि किस पैसे की बात हो रही थी, किस पैसे के कारण सौदा नहीं हुआ. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा सौदे और रक्षा में सौदे में काफी अंतर होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान रक्षा से जुड़े विषयों पर खिलवाड़ चल रहा था. सीतारमण ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए जोर दिया कि शीर्ष अदालत ने कीमत, प्रक्रिया और आफसेट तीन विषयों पर विचार करने के बाद कहा कि इन आधारों पर इस अदालत के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.

रक्षा मंत्री ने कहा साढ़े चार साल तक बिना भ्रष्टाचार के आरोपों के चली सरकार पर किसी न किसी तरह भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की हताशा के तहत यह सब किया जा रहा है. रक्षा मंत्री ने कहा कि इस सरकार में रक्षा मंत्रालय बिना दलालों के चल रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फ्रांस के राष्ट्रपति का हवाला बिना सबूत के दे रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हैं. फ्रांस से निजी बातचीत के सबूत दिखाएं.

सीतारमण ने आगे कहा कि चीन ने 2004 से 2014 के दौरान 400 विमान अपने बेड़े में शामिल किए. वहीं पाकिस्तान ने अपने विमानों की संख्या में दो गुने की बढ़ोतरी की है. उन्होंने कहा कि हमारे पास 42 स्क्वाड्रन थे जो घटकर 33 रह गये. सीतारमण ने कहा कि वे (कांग्रेस) 18 विमान फ्लाईवे स्थिति में खरीद रहे थे और शेष विमान 11 साल में बनते.

सीतारमण ने कहा कि वह जानना चाहती हूं कि जब तत्काल जरूरत है तो फिर इतना समय क्यों? 2006 से 2014 के बीच 18 विमान भी क्यों नहीं आए? रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सवाल पूछने के लिए नहीं बल्कि जवाब देने के लिए खड़े होना चाहिए. यह जवाब देना चाहिए कि सौदा क्यों नहीं हुआ? कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग एचएएल के बारे में घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वे 108 विमान देश के भीतर बनाने का मुद्दा हल क्यों नहीं कर सके? उन्होंने स्थायी समिति की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि तीन दशक के बाद वायुसेना की जरूरत के मुताबिक स्वदेशी लड़ाकू विमान नहीं बनाया जा सका.

राफेल पर रण जारी: अब रक्षा मंत्री ने कांग्रेस से पूछा- क्या कमीशन नहीं मिला इसलिए नहीं की थी डील?

कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बेगलूरू स्थित एचएएल गए लेकिन अमेठी में एचएएल नहीं गए. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपको एचएएल की चिंता है. आपको ज्यादा परेशानी हो रही है क्योंकि मिशेल यहां आ गया है. आपने अगस्ता वेस्टलैंड का ठेका एचएएल को क्यों नहीं दिया? इसलिए नहीं दिया क्योंकि एचएएल आपको कुछ नहीं देता.

सीतारमण ने आरोप लगाया कि ये पूरी मुहिम गैरजिम्मेदाराना सवालों पर आधारित है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, वायु सेना प्रमुख को झूठा कह रहे हैं. इनके नेता पाकिस्तान गए और कहा कि मोदी को हटाइए. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विमान की कीमत को लेकर कई बार बातें की गईं. इसमें तारतम्यता क्या है? जनक्रोश रैली में 700 करोड़, रायपुर की रैली में 540 करोड़ रुपये और फिर 526 करोड़ रुपये कहा गया. ऐसा क्यों है? कांग्रेस को पहले होमवर्क करना चाहिए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget