एक्सप्लोरर

पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के सीएम पर्रिकर का बयान, कश्मीर मुद्दे पर दबाव के चलते रक्षा मंत्री की कुर्सी छोड़ी

नई दिल्ली: कश्मीर में मचे बवाल के बीच पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बड़ा खुलासा किया है. पर्रिकर ने कहा है कि उन्होंने कश्मीर जैसे मुद्दों की वजह से रक्षामंत्री का पद छोड़कर फिर से गोवा का मुख्यमंत्री बनने का फैसला किया.

कश्मीर मुद्दे को लेकर किस तरह का दबाव महसूस कर रहे थे पर्रिकर?

रक्षा मंत्री रहने के दौरान पर्रिकर कश्मीर में सख्ती बरतने के हिमायती रहे. उनके कार्यकाल में ही सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. पर्रिकर ने कहा, '' केंद्र में कश्मीर और यहां वहां की तमाम समस्याएं हैं. दिल्ली में एक समस्या नहीं होती. बहुत प्रेशर होता है.'' पर्रिकर के इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिरकार कश्मीर मुद्दे को लेकर वो किस तरह का दबाव महसूस कर रहे थे जो उन्होंने रक्षा मंत्री का पद छोड़ने का फैसला किया ?

कश्मीर जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों का दबाव उन कारणों में से एक है जिसके चलते उन्होंने रक्षा मंत्री का पद छोड़ने और इस तटीय राज्य लौटने का फैसला किया. मनोहर पर्रिकर ने कश्मीर मुद्दे को लेकर अपने ऊपर दबाव की बात जरूर कही लेकिन ये नहीं बताया कि उनपर किस तरह का दबाव था जो उन्होंने रक्षामंत्री के पद को छोड़ने का फैसला कर लिया?

कश्मीर पर अधिक कार्रवाई की जरूरत-पर्रिकर

पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा,  ‘’कश्मीर जैसे मुद्दों पर कम चर्चा और अधिक कार्रवाई की जरूरत है, क्योंकि जब आप चर्चा के लिए बैठते हैं मुद्दे जटिल हो जाते हैं.’’

मनोहर पर्रिकर का ये बयान उस वक्त आया है जब सीआरपीएफ के जवानों से कश्मीर लड़कों की बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है. अगर इस वीडियो से पर्रिकर के बयान को जोड़कर देखा जाए तो एक मतलब ये जरूर निकलता है कि रक्षामंत्री रहते हुए पर्रिकर कश्मीर के ऐसे अलगाववादियों से बातचीत की बजाय उनपर सख्त कार्रवाई के पक्ष में थे लेकिन राजनीतिक वजहों से वो ऐसा नहीं कर पाये.

पर्रिकर के रक्षामंत्री रहते हुए था सर्जिकल स्ट्राइक

मनोहर पर्रिकर का कहना है, ‘’कश्मीर मुद्दे को सुलझाना एक आसान काम नहीं था और इसके लिए एक दीर्घकालिक नीति की जरूरत है.’’ इस मौके पर मनोहर पर्रिकर ने केंद्र सरकार की कश्मीर नीति को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी बातों से यही लग रहा है कि रक्षा मंत्री रहते हुए वो कश्मीर समस्या पर जिस तरह से काम करना चाह रहे थे, उस तरह से उन्हें काम करने का मौका नहीं मिल रहा था.

आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर के रक्षामंत्री रहते हुए ही भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था और उनकी इस कार्रवाई की चौतरफा प्रशंसा भी हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget