एक्सप्लोरर

Manipur Attack: असम राइफल्स के काफिले पर हमले को लेकर उठ रहे हैं सवाल, कहीं बाहरी देश का तो नहीं मिला समर्थन

Manipur Attack: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या इन दोनों संगठनों को किसी बाहरी देश का समर्थन तो प्राप्त नहीं है.

Manipur Attack: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन, पीएलए और एमएनपीएफ ने जरूर ली है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या इन दोनों संगठनों को किसी बाहरी देश का समर्थन तो प्राप्त नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस घटना के बाद चीन के सरकारी मुखपत्र, ग्लोबल टाइम्स के संपादक की एक ट्वीटर पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वे उत्तर-पूर्वी राज्यों के अलगाववादी संगठनों को समर्थन करने की धमकी दे रहे हैं.

हालांकि, ये ट्वीट पिछले साल यानि अक्टूबर 2020 का है, लेकिन उत्तर-पूर्व राज्यों के अलगाववादी और उग्रवादी संगठनों को चीन के जरिए हथियारों और फंडिंग की रिपोर्ट्स सामने आती रहती हैं. वर्ष 2015 में मणिपुर में ही हुए सेना के काफिले पर हुए बड़े हमले में एक विदेशी आर्म्स डीलर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी.

ग्लोबल टाइम्स के संपादक, हू शीजिन ने अपने ट्वीट में लिखा था, "भारत की सामाजिक शक्तियां ताइवान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि हम पूर्वोत्तर भारत में अलगाववादी ताकतों का समर्थन कर सकते हैं और सिक्किम की (स्वतंत्रता ) की बहाली भी कर सकते हैं. ये हमारा संभावित प्रतिशोध कार्ड हो सकता है. भारतीय राष्ट्रवादियों को आत्म-जागरूक होना चाहिए. उनका देश कमजोर है." हू शीजिन ने भारत में ताइवान को लेकर ये ट्वीट किया था. लेकिन उनका इशारा सीधे भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों में अलगाववादई संगठनों को समर्थन देने का था.


Manipur Attack: असम राइफल्स के काफिले पर हमले को लेकर उठ रहे हैं सवाल, कहीं बाहरी देश का तो नहीं मिला समर्थन

आपको बता दें कि मणिपुर के जिस प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (पीएलए) ने शनिवार के हमले की जिम्मेदारी ली है, वो भी कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित है. चीन भी एक कम्युनिस्ट देश है. हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पीएलए और एमएनपीएफ ने असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और आठ साल के बेटे पर हमले को लेकर खेद जरूर जताया था, लेकिन ये भी कहा था कि 'अशांत इलाकों' में परिवार को लेकर नहीं आना चाहिए. हकीकत ये भी है कि हमले के दौरान आतंकियों ने कर्नल विप्लव की गाड़ी पर बेहद नजदीक से फायरिंग की थी और उन्हें इस बात की जानकारी थी कि गाड़ी में कर्नल विप्लव का परिवार मौजूद था.

JNU Clash: जेएनयू में छात्र संगठनों के बीच फिर मारपीट, कई स्टूडेंट्स घायल, ABVP ने वसंत कुंज थाने में दर्ज कराई शिकायत

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget