एक्सप्लोरर

JNU Clash: जेएनयू में छात्र संगठनों के बीच फिर मारपीट, कई स्टूडेंट्स घायल, ABVP ने वसंत कुंज थाने में दर्ज कराई शिकायत

JNU में ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है. इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

JNU में ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच एक बार फिर मारपीट की खबर सामने आई है. इस घटना में दोनों तरफ के कई छात्र घायल हो गए हैं. मारपीट क्यों हुई इस संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की नेता आइशी घोष ने मारपीट को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी है. दोनों संगठनों की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. आइशी घोष ने इस घटना के लिए एबीवीपी पर आरोप लगाया है. वहीं एबीवीपी के मुताबिक जेएनयू के स्टूडेंट एक्टिविटी रूम में उनकी बैठक जारी थी. उसी दौरान रविवार रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर लेफ्ट के छात्र वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे.

इस घटना को लेकर दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में ABVP की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है. घटना को लेकर पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है. हालांकि अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

मारपीट की घटना के बाद स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की नेता और जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने ट्विटर पर लिखा, ''एबीवीपी के गुंडों ने जेएनयू में आज हिंसा फैलाई. इन अपराधियों ने छात्रों के साथ मारपीट की और कैंपस में लोकतंत्र को बाधित किया है. क्या जेएनयू प्रशासन अब भी चुप रहेगा? क्या इन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी?' आइशी घोष ने ट्विटर पर हमले में घायल छात्रों की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कुछ छात्र दिखाई दे रहे हैं जिन्हें चोट लगा हुआ है.

Good Governance: शासन में सुधार के लिए पीएम मोदी ने 77 मंत्रियों को 8 समूहों में बांटा, दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget