एक्सप्लोरर

#ABPengage: IPL 2018 के बारे में दर्शकों के सवाल, ABP न्यूज़ के जवाब

IPL 2018 के फाइनल में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की खिताबी टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. इस रोमांचक मुकाबले से पहले दर्शकों ने हमसे कई दिलचस्प सवाल पूछे.

दर्शकों और पाठकों से जुड़ने के लिए एबीपी न्यूज ने एक नई पहल की है. दिन की ताजा खबर पर दर्शकों के मन में कोई सवाल है तो अब वो सीधे हमसे पूछ सकते हैं. एबीपी न्यूज की टीम दर्शकों के हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी. सवाल 1 – आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं? (रोशन तिवारी, आरा)

जवाब – IPL 2018 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, सन राइजर्स हैदराबाद के कप्तान और न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केन विलियम्सन. फाइनल मैच से खेले जाने से पहले तक वो IPL 2018 मैचों में 52.92 के औसत से 688 रन बना चुके थे. फाइनल में उनका आंकड़ा और बढ़ने के पूरे आसार हैं. अगर वो इसमें ज्यादा रन नहीं बना पाए, तो भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का ऑरेंज कैप उन्हीं के नाम रहने के पूरे आसार हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि रनों के मामले में दूसरे नंबर पर दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत (14 मैचों में 684 रन) और तीसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल (14 मैच, 659 रन) हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों की टीमें अब सीरीज से बाहर हैं. लिहाजा, विलियम्सन का मुकाबला अब चौथे नंबर पर चल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू से है. 15 मैचों में 586 रन बनाने वाले रायडू फिलहाल 688 रन बनाने वाले विलियम्सन से काफी पीछे हैं.

सवाल 2 – आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन हैं ?  (मोहम्मद असद खान, नई दिल्ली)

जवाब - महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को बड़े-बड़े मैचों में जीत दिलाई है. यही सिलसिला उन्होंने आईपीएल में भी कायम रखा है. आईपीएल में उन्होंने 8 साल तक लगातार चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी की. इसके बाद जब दो साल तक चेन्नई की टीम बैन रही, तब वो पुणे की ओर से खेले. आईपीएल 2018 में चेन्नई टीम ने एक बार फिर से धोनी की कप्तानी में वापसी की है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम अब तक दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. जो मुंबई इंडियन्स की तीन खिताबी जीत के बाद सबसे अधिक है. जबकि फाइनल में पहुंचने के लिहाज से धोनी की टीम आईपीएल में नंबर वन है. चेन्नई की टीम आज धोनी की कप्तानी में सातवीं बार आईपीएल का फाइनल खेलेगी. इस प्रदर्शन के लिहाज से महेंद्र सिंह धोनी को अब तक आईपीएल का सबसे सफल कप्तान कहा जा सकता है.

सवाल 3 – महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले मैच में अंबाती रायडू को ओपनिंग के लिए क्यों नहीं उतारा? (कृष्ण कुमार, बिजनौर)

जवाब – अंबाती रायडू जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस IPL में उन्होंने तीसरे और चौथे नंबर पर आकर भी रन बनाए हैं जबकि शेन वॉटसन और फॉफ डू प्लेसी का खेल ऐसा है, खासकर T-20 में कि उन्हें सेट होने और रन बनाने के लिए नई गेंद चाहिए. दूसरा बड़ा कारण ये भी है कि भारतीय होने के नाते रायडू स्पिन को अच्छा खेलते हैं और अक्सर देखा गया है कि टीमें स्पिनर्स को पावर प्ले खत्म होने के बाद ही उतारती हैं. रायडू स्पिनर्स पर स्टेप आउट करके बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं. इन फॉर्म रायडू के नंबर तीन पर आने से मध्यक्रम को भी मजबूती मिलती है. हालांकि उस मैच में वॉटसन और रायडू दोनों शून्य पर आउट हो गए,लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच डू प्लेसी ने नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेलकर धोनी के भरोसे को सही साबित किया.

सवाल 4 – क्या राशिद खान भारतीय खिलाड़ी हैं? (जुगनू बाबू, सारण)

जवाब – IPL 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार खेल दिखाने वाले राशिद खान अफगानिस्तान के खिलाड़ी हैं, भारत के नहीं. 19 साल के स्पिनर राशिद खान ने आईपीएल के इस सीजन में इतना शानदार खेल दिखाया है कि उन्हें हर-तरफ से वाहवाही मिल रही है. सचिन तेंडुलकर ने तो उन्हें टी-20 फॉर्मेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर भी कहा है. दिलचस्प बात ये है कि देश के बहुत से क्रिकेट प्रेमी उन्हें भारतीय नागरिकता देने की मांग कर रहे हैं. लेकिन अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भारत के दोस्तों को धन्यवाद देने के साथ ही बड़े दोस्ताना और मजाकिया अंदाज में कहा कि वो राशिद को सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं. अशरफ गनी ने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, "हमें अपने हीरो राशिद पर गर्व है. मैं अपने भारतीय दोस्तों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया है...राशिद क्रिकेट की पूंजी हैं. नहीं, पीएम मोदी, हम उसे जाने नहीं देंगे".

सवाल 5 – आईपीएल के मौजूदा सीजन में कितने खिलाड़ी शून्य पर आउट हो चुके हैं ? (भूषण जगताप, सूरत)

जवाब – आईपीएल 2018 में अब तक कितने खिलाड़ी शून्य पर आउट हो चुके हैं, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन अब तक जो प्रमुख खिलाड़ी एक से ज्यादा बार शून्य पर आउट हो चुके हैं, उनमें मुंबई इंडियन्स के रोहित शर्मा (3 बार), किंग्स इलेवन पंजाब के आर अश्विन (3 बार) , मुंबई इंडियन्स के ईशान किशन (3 बार), दिल्ली डेयर डेविल्स से खेलने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कॉलिन मुनरो (2 बार), सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान (2 बार) और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एरॉन फिंच (2 बार) शामिल हैं. इन्हें मिलाकर अब तक करीब एक दर्जन खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल 2018 में एक से अधिक बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget