एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth: महारानी एलिजाबेथ-II के निधन पर भारत में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जानिए क्या होता है ये?

Queen Elizabeth Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार आठ सितंबर 2022 को निधन हो गया है. भारत में 11 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया गया है. जानिए क्या होता है ये.

Queen Elizabeth Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth-II) का गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया. महारानी के निधन के बाद कम से कम 54 राष्ट्रमंडल देशों (Commonwealth Countries) में राजकीय शोक (State Mourning) रहेगा. इन देशों का राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) आधा झुका रहेगा. महारानी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने व्हाइट हाउस, सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया है. भारत में भी उनके निधन के दुखद समाचार के बाद सरकार ने फैसला किया है कि देश में 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा और रविवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

गृह मंत्रालय का आदेश

गृह मंत्रालय ने बयान में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है. साथ ही ये भी कहा गया है कि राजकीय शोक के दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा. गुरुवार को बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि बाल्मोरल कैसल में महारानी का निधन हो गया है. उन्होंने 70 साल तक ब्रिटेन पर राज किया.

क्या होता है राजकीय शोक

भारत में पहला राजकीय शोक महात्मा गांधी की हत्या के बाद घोषित किया गया था. समय के साथ राजकीय शोक के नियम में कई बदलाव किए गए. अब अन्य गणमान्य व्यक्तियों के मामले में भी केंद्र विशेष निर्देश जारी कर राजकीय शोक का एलान कर सकता है. इसके साथ ही देश में किसी बड़ी आपदा के वक्त भी राजकीय शोक घोषित किया जा सकता है.

राजकीय शोक के दौरान सार्वजनिक छुट्टी नहीं

केंद्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राजकीय शोक के दौरान कोई सार्वजनिक छुट्टी जरूरी नहीं है. इसके अनुसार अनिवार्य सार्वजनिक छुट्टी को इस दौरान खत्म कर दिया गया है. अब केवल इसी हालत में छुट्टी की घोषणा होती है, जब राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए किसी व्यक्त‍ि का निधन हो जाता है. अक्सर पद पर न रहने वाले गणमान्य लोगों की मृत्यु के बाद भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी जाती है.

आधा झुका रहता है राष्ट्रीय ध्वज

राजकीय शोक के दौरान फ्लैग कोड ऑफ इंडिया नियम के मुताबिक विधानसभा, सचिवालय सहित महत्वपूर्ण कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं. इसके अलावा प्रदेश में कोई औपचारिक एवं सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है और इस अवधि के दौरान समारोहों और आधिकारिक मनोरंजन पर भी प्रतिबंध रहता है. देश में और देश के बाहर स्थित भारतीय दूतावास और उच्‍चायोग में भी राष्‍ट्रीय ध्‍वज को आधा झुकाया जाता है.

ये भी पढ़ें:

Queen-Elizabeth-II: महारानी को जीवन के हर साल के लिए दी जाएगी तोपों की सलामी, चर्च में बजाई गईं घंटियां

Queen Elizabeth-II Funeral: 19 सितंबर को होगा महारानी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget