एक्सप्लोरर

Punjab: बंटवारे के बाद तोड़ी गईं मस्जिदें, लोगों ने दान की अपनी जमीन, गुरुद्वारों से भी मिला चंदा

Punjab Mosque: पंजाब के एक किसान अमनदीप ने मस्जिद के निर्माण के लिए अपनी जमीन दान में दी है. यहां के गांवों में पिछले सालों में 165 मस्जिदों का निर्माण किया गया है.

Punjab Mosques Restore: पंजाब के कुछ गांवों ने बंटवारे के बाद तोड़ गई मस्जिदों को फिर से खड़ा किया जा रहा है. मस्जिदों के निर्माण के लिए बड़े स्तर पर लोग सहयोग कर रहे हैं. गुरुद्वारों की तरफ से भी इसमें चंदा देकर सहयोग किया जा रहा है और कई लोगों ने तो मस्जिद बनाने के लिए अपनी जमीन भी दान कर दी है. फिलहाल यहां 165 मस्जिदों को बनाने का काम चल रहा है, जिनका बीते कुछ सालों में निर्माण शुरू किया गया था.

किसान ने दान की अपनी जमान
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के बरनाला जिले के बखतगढ़ में रहने वाले किसान अमनदीप सिंह ने पिछले साल मस्जिद निर्माण के लिए अपनी 250 स्कवायर यार्ड्स जमीन दान में दी थी. मस्जिद के शिलान्यास पर अमनदीप ने पूरे गांव को बुलाया, जिसमें 15 मुस्लिम परिवार भी शामिल थे. इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया. अमनदीप का कहना है कि ईद तक मस्जिद निर्माण पूरा होने की उम्मीद है और अगर ऐसा हुआ तो अगली ईद की नमाज मुस्लिम यहीं पर अदा करेंगे.

लोगों ने मस्जिद निर्माण के लिए जुटाए पैसे
पंजाब के ही एक और जिटवल कलां गांव में रहने वाले युवा कांग्रेस नेता जगमल सिंह ने अगस्त, 2021 में मस्जिद बनाने के लिए अपनी 1,200 स्कवायर यार्ड जमीन दान में दी थी. इतना ही नहीं उनके परिवार ने 51,000 रुपये भी दान में दिए थे और लुधियाना की जामा मस्जिद के नाईब शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधायनवी ने मस्जिद की नींव रखी थी. इसके बाद और लोग भी उनकी मदद के लिए आ गए और सबने मिलकर मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये जुटाए.. इसी तरह यहां के अन्य गावों में भी मस्जिदों का निर्माण किया जा रहा है और जिन मस्जिदों को तोड़ा गया उनको फिर से खड़ा किया जा रहा है.

फिर से बनाई जा रही 120 साल पुरानी मस्जिद
बरनाला के कुतबा बहमानिया गांव के सरपंच बूता सिंह भी यहां किए जा रहे मस्जिद निर्माण के गवाह हैं. उन्होंने बताया कि बंटवारे के बाद सभी मुस्लिम परिवार यहां से चले गए और बस दो परिवार ही यहां रह गए. वहीं, जमात-इ-इस्लामी हिंद के मोहम्मद हनीफ ने भी बताया कि धुरी के शेरपुर सोधियां गांव में 120 साल पुरानी मस्जिद का पुनर्निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिस दिन मस्जिद की नींव रखी गई उस दिन मीठे चावल बांटे गए थे. पंजाब में आजादी से पहले 40 फीसदी मुस्लिम आबादी थी और सिर्फ 1.93 फीसदी मुसलमान बचे हैं.

यह भी पढ़ें:

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रखी स्टेटस रिपोर्ट, कहा- स्थिति सुधर रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget