एक्सप्लोरर

पंजाबः किसान आंदोलन के कारण बाधित रेल सेवा, इंडस्ट्रीज को हो रहा है भारी नुकसान

पंजाब में नए कृषि बिल के विरोध के कारण लंबे समय से रेल सेवा बाधित है. जिसके कारण माल गाड़ी के संचालन पर भी रोक लगी हुई है. जिसके कारण इंडस्ट्री में कच्चे माल की सप्लाई नहीं होने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

नई दिल्लीः नए कृषि बिल के विरोध में पंजाब में लंबे समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है. किसानों के कृषि बिल के विरोध के कारण पंजाब में लंबे समय से माल गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है. जिसके कारण पंजाब के अंदर काम कर रही कई प्रकार की इंडस्ट्री कच्चे माल की कमी के कारण काफी नुकसान झेल रही हैं.

कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार राज्य में माल गाड़ियों का संचालन कर सकती है, लेकिन वह आपनी मांग के पूरा होने तक यात्री गाड़ियों पर पूरी तरह से रोक लगाए रहेंगे. इस पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि प्रशासन यात्री और माल गाड़ी दोनों का ही संचालन करेगी, किसी भी सूरत में किसी एक का संचालन नहीं किया जाएगा.

पंजाब में माल गाड़ियों के नहीं आने से कच्चे माल की कमी के कारण स्टील प्लांट बंद पड़े हैं. वहीं कोयले की आपूर्ति नहीं होने से इसका असर थर्मल पावर प्लांट पर दिख रहा है. माल गाड़ियों की आवाजाही रुकने से बड़े से लेकर छोटे स्तर तक के सभी लोग इसकी चपेट में आए हैं. लुधियाना के पोर्ट पर दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि बीते एक महीने से उनके पास किसी तरह का काम नहीं होने के कारण अब दिन काटना काफी मुश्किल होता जा रहा है.

वहीं पंजाब के फिरोजपुर के किसानों का कहना है कि उन्हें अपने खेतों के लिए यूरिया की चिंता सता रही है. किसानों का कहना है कि पंजाब में माल गाड़ियों के जरिए यूरिया की सप्लाई की जाती रही है. वहीं इस बार लंबे समय से माल गाड़ियों पर लगी रोक के कारण उन्हें यूरिया मिलने में काफी मुशकिलों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं माल गाड़ियों के बंद होने से कोयले की आपूर्ति में आई कमी के कारण थर्मल प्लांटों का परिचालन बंद हो गया है. पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) वेणुप्रसाद का कहना है कि थर्मल प्लांट में कोयले की कमी के कारण उन्हें हर दिन 7500 मेगावाट बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंः COVID 19: दिल्ली में आए 5023 नए मामले, 24 घंटे में हुई 71 लोगों की मौत

अब पंजाब में CBI को नए केस की जांच के लिए पहले राज्य सरकार से लेनी होगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget