एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Operation: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को किया गिरफ्तार

Amritpal Arrest Operation: 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पुलिस ने पपलप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया था.

Joga Singh Arrest: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के साथी जोगा सिंह को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब के डीआईजी बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव ने शनिवार (15 अप्रैल) को कहा कि 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है. ये वह व्यक्ति है जिसने अमृतपाल को 18 मार्च की फरारी के बाद पीलीभीत में पनाह दी और उसका साथ देता रहा. इसे होशियारपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इससे पहले अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव निवासी राजदीप सिंह और जालंधर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में की गई. राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह को शुक्रवार रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. 

पहले पपलप्रीत सिंह को किया था गिरफ्तार

इसके अलावा बीते सोमवार को पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा कि उसे कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी. पपलप्रीत सिंह को मंगलवार सुबह असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया था.  

अमृतपाल सिंह अभी तक फरार

पंजाब पुलिस के अधिकारी ने कहा था कि अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पपलप्रीत को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने काथू नंगल इलाके से गिरफ्तार किया. पपलप्रीत को कई तस्वीरों में अमृतपाल सिंह के साथ देखा गया था, जो राज्य पुलिस के शिकंजे से बचने के बाद सामने आई थी. पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ पिछले महीने कार्रवाई शुरू की थी. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था और वह तभी से फरार है.

ये भी पढ़ें- 

Bengaluru: शख्स ने गर्लफ्रेंड के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, कुछ घंटों बाद ही काटा गला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget