एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: लंपी वायरस की रोकथाम के लिए मिशन मोड में आई पंजाब सरकार, पशुओं के टीकाकरण को लेकर दिया ये आदेश

Punjab Government on Lumpy Virus: पंजाब सरकार ने लंपी वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 3 दिन में टीकाकरण पूरा करने के आदेश दिए हैं.

Punjab Lumpy Virus: देश में फैले संक्रमण (Virus) ने अब इंसानों के साथ-साथ जानवरों (Castles) को भी अपनी चपेट में ले लिया है. पहले कोरोना वायरस (Corona Virus) फिर मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं तो अब देश के कई राज्यों में लंपी वायरस (Lumpy Virus) तेजी से फैल रहा है. ये वायरस गाय (Cows) और भैसों (Buffaloes) में अपनी चपेट में ले रहा है. इसका रोकथाम के लिए सरकारें तेजी से काम कर रही हैं.

इसी क्रम में पंजाब में सरकार ने राज्य के पशुपालन विभाग को गौशालाओं में तीन दिन के अंदर सभी मवेशियों का टीकाकरण करने का आदेश दिया है. पंजाब में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने तीन मंत्रियों की एक टीम बनाई है जिसमें वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और पशुपालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर शामिल हैं.

मिशन मोड में काम करने के आदेश

इन मंत्रियों ने आदेश दिया है कि पशुओं को राहत देने के लिए टीकाकरण का काम मिशन मोड पर किया जाए. आदेश के तहत हर दिन 50 हजार पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस मामले पर मंत्रियों की टीम ने कहा कि हमें इस आपदा से सख्ती से निपटना होगा और इस मामले में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश

इसके साथ ही इस टीम ने खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों (Employees) को कारण बताओ नोटिस (Notice) जारी करने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि पशुओं (Cattle) का समय पर इलाज (Treatment) सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द की जाएं. इसके अलावा जरूरत के मुताबिक जेनरिक दवाओं (Generic Medicines) का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है. प्रमुख सचिव विकास प्रताप (Vikas Pratap) ने मंत्रियों को अवगत कराया है कि अब तक पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) को टीके की 6.86 लाख खुराक मिल चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Lumpy Skin Disease: लंपी वायरस के खतरे से निपटने के लिए पंजाब सरकार का फैसला, GoM का किया गठन

ये भी पढ़ें: Lumpy Skin Disease: क्या देसी उपायों से भी ठीक हो सकता है लंपी त्वचा रोग, बाड़मेर से सामने आया सफल इलाज का किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget