एक्सप्लोरर

Lumpy Skin Disease: क्या देसी उपायों से भी ठीक हो सकता है लंपी त्वचा रोग, बाड़मेर से सामने आया सफल इलाज का किस्सा

Lumpy Skin Disease in India: लंपी वायरस के देसी इलाज के लिये बाड़मेर के पशुपालक और उनके परिवार ने घर पर ही देसी इलाज शुरु किया. सुबह से शाम तक गायों की देखभाल के लिये एक खास रुटीन भी फॉलो किया.

Lumpy Animal Disease: भारत के कई राज्यों में लंपी स्किन डिजीज दुधारु पशुओं पर कहर बरपा रही है. खासकर राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत कई राज्यों में अलर्ट (Lumpy Disease Alert in India) जारी कर दिया गया है. इस बीमारी से हजारों गायों की जान जा रही है, जिससे पशुपालकों में भी तनाव का माहौल है.

इस समस्या से दुधारु पशुओं को छुटकारा दिलाने के लिये पशुपालक हर संभव कोशिशों में लगे है. इसी बीच बाड़मेर के एक पशुपालक ने अपने गौवंशों को बचाने के लिये देसी नुस्खा (Home Remedies for Lumpy Skin Disease) आजमाया है, जिसके बाद गायों की सेहत में काफी सुधार हुआ है. 

लंपी त्वचा रोग के लक्षण (Symptoms of Lumpy Skin Disease) 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाड़मेर के नागाराम चौधरी के पास चाय गाय हैं, जो पिछले दिनों लंपी त्वचा रोग की चपेट में आ गई थी. इन गायों ने शुरुआत में दूध देना बंद कर दिया और बाद में तेज बुखार के कारण गायों की भूख भी खत्म हो गई.

इस बीमारी के इलाज के लिये नागाराम चौधरी ने पशु चिकित्सालय से भी संपर्क किया, लेकिन उसके इलाज का कोई असर नहीं हुई. इसके बाद नागाराम चौधरी और उनके परिवार ने घर पर ही देसी इलाज शुरु किया और सुबह से शाम तक गायों की देखभाल के लिये एक खास रुटीन भी फॉलो किया.

ये है लंपी त्वचा रोग का देसी इलाज (Desi Remedies for Lumpy Skin Disease)
गौवंशों की देखभाल के लिये नागाराम चौधरी और उनके परिवार ने नीम की पत्तियों(Neem Leaves) , फिटकरी से साफ-सफाई और पशु आहार में गायों को हल्दी और रोटी देना शुरु किया.

  • सबसे पहले सुबह तड़के 5 बजे गायों को चारा और पशु आहार दिया गया, जिसमें हल्दी और दलिया के साथ-साथ रोटी के टुकड़े खिलाये जाने लगे.
  • मक्खी-मच्छर और वायरस का प्रकोप दूर करने के लिये शुरुआती 15 दिनों तक उन्होंने गायों के आस-पास और उनके तबेले में नीम की पत्तियों का धुंआ दिया.
  • गायों को दिन में तीन बार फिटकरी के पानी से नहलाकर इसका स्प्रे भी तैयार किया गया.
  • कुछ दिनें तक यही रुटीन फॉलो करने पर एक-एक करके गायों की सेहत में सुधार आने लगा.
  • फिलहाल नागाराम चौधरी की दो गाय लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease)  से ग्रस्त हैं और उनकी देखभाल जारी है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Animal Husbandry: बारिश के मौसम में करें पशुओं की खास देखभाल, बीमार पशुओं के साथ बरतें ये सावधानियां

Animal Husbandry: बीमार होने से पहले पशु देते हैं ये संकेत, ऐसे करें संक्रमित पशुओं की देखभाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget