एक्सप्लोरर

Watch: बेअदबी के आरोपियों की पिटाई के बाद मौत पर Amarinder singh ने दिया बड़ा बयान- बोले- ये बिल्कुल...

Captain Amarinder Singh On Sacrilege: अमरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था और कोई भी सभ्य समाज ऐसी हत्याओं का स्वीकार नहीं कर सकता.

Captain Amarinder Singh On Sacrilege: पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने अमृतसर और कपूरथला में कथित तौर पर बेअदबी (Sacrilege) का प्रयास करने के दो आरोपियों को पीट-पीटकर मार डालने की मंगलवार को निंदा की. उन्होंने कहा कि ये 'बिल्कुल अस्वीकार्य' है. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में शनिवार को जबकि कपूरथला जिले के एक गुरुद्वारे में रविवार को कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने के आरोप में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

अमरिंदर सिंह ने कहा, "बेअदबी गलत है, लेकिन एक व्यक्ति को मार डालना भी गलत है. ये क्या तरीका है? देश में कानून है. अगर आप उसे (आरोपी को) एसजीपीसी (SGPC) कार्यालय ले जाते हैं, उससे पूछताछ करते हैं और इसके बाद उसे मार डालते हैं. क्या ये तरीका है? ये गैर-कानूनी है और बिल्कुल अस्वीकार्य है."

उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस (Police) के हवाले किया जाना चाहिए था और कोई भी सभ्य समाज ऐसी हत्याओं का स्वीकार नहीं कर सकता. साल 2015 की बेअदबी की घटनाओं में न्याय नहीं मिलने के बाद जनता में रोष के मुद्दे और इसके चलते इस तरह की घटनाएं होने संबंधी सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले दिन से इस पर काम शुरू किया था.

उन्होंने कहा कि सबसे पहले सरकार को सीबीआई से जांच वापस लेने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी और पुलिस अधिकारियों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जोकि अब जमानत पर हैं. उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget