एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा- पंजाब ने बदलाव के लिए वोट किया

चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात करके अपना इस्तीफा सौंपा. उन्होंने 15वीं विधानसभा भंग करने की सिफ़ारिश की.

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात करके अपना इस्तीफा सौंपा. उन्होंने 15वीं विधानसभा भंग करने की सिफ़ारिश की.

इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जनता के फैसला का स्वागत करता हूं. हम लोगों के बीच रहेंगे और काम करते रहेंगे. उन्होंने नई सरकार से अपील की है कि जो फैसले उनकी सरकार ने किए उनको जारी रखा जाए. पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है. आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है. चन्नी ने कहा कि हम सरकार का साथ देंगे, जो वादे वो लोग करके आए हैं उनको पूरा करें. 111 दिन का जो हमारा काम है, फैसले हैं उनको नई सरकार जारी रखे.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत हुई है. आप ने विधानसभा की 117 सीटों में से 92 सीटों पर कब्जा किया है. वहीं कांग्रेस महज 18 सीट जीत पाई. भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे. वह विधानसभा चुनाव में आप के सीएम फेस थे. 

चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट हारे

इस चुनाव में चन्नी दो सीटों से किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन उन्होंने दोनों ही जगहों से हार मिली है. वे भदौर और चमकौर साहिब सीट से लड़ रहे थे और दोनों ही जगहों पर उन्हें आप उम्मीदवारों के हाथों मिली. हार के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट पर अपनी हार स्वीकार की. 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं. साथ ही आम आदमी पार्टी और उनके सीएम उम्मीदवार भगवंत मान को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

ये भी पढ़ें- UP Election Result: BJP की जीत पर शिवसेना का तंज, संजय राउत बोले- मायावती और ओवैसी को मिले 'भारत रत्न'

पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के क्या हैं मायने? पंजाब में AAP की जीत से भविष्य में कांग्रेस के लिए बढ़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget