एक्सप्लोरर

आज कांग्रेस की पिच पर बैटिंग के लिए उतर सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू!

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर आज भी अटकलों का बाजार गर्म है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं लेकिन सिद्धू की कांग्रेस में भूमिका क्या होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.

कल रात कुछ तस्वीरें सामने आयीं जिनमें दिल्ली में अमृतसर के कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका सिद्धू के साथ डिनर करते दिखे. इन तस्वीरों को देखकर कयास और तेज हो गए कि सिद्धू कांग्रेस के लिए ताल ठोकने को तैयार हैं.

आज कांग्रेस की पिच पर बैटिंग के लिए उतर सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू!

ये तो तय है कि सिद्धू ने राजनीति की अपनी नई पारी के लिए पिच की तलाश कर ली है. इसके संकेत तो तभी मिल गए थे जब उनकी पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं लेकिन अभी तक सिद्धू कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं. चर्चा इस बात की है कि आज राहुल गांधी विदेश दौरे से लौटेंगे तो सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे, वैसे कैप्टन साहब कह चुके हैं कि सिद्धू चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

क्या होगी कांग्रेस में भूमिका?

सिद्धू कांग्रेस में शामिल होंगे लेकिन कांग्रेस में उनकी भूमिका क्या होगी, इसको लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि केजरीवाल इसको लेकर भविष्यवाणी कर चुके हैं. केजरीवाल का कहना है कि सिद्धू कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हैं. केजरीवाल का दावा अपनी जगह है लेकिन फिलहाल कांग्रेस से सिद्धू की डील का राज नहीं खुला है लेकिन उनकी पत्नी नवजोत कौर जरूर कह रही है कि पार्टी जो भूमिका देगी, सिद्धू उसे निभाएंगे. सिद्धू राजनीति की नई पारी में बैटिंग करने को तैयार हैं लेकिन जब से उन्होंने बीजेपी छोड़ी है उनको लेकर कई तरह की खबरें आईं.

सिद्धू को लेकर सियासत काफी गर्म रही. सबसे पहले सिद्दू ने राज्यसभा की सीट छोड़ी और फिर बीजेपी से इस्तीफा दिया. इसके बाद जोर शोर से चर्चा हुई की सिद्धू केजरीवाल की पार्टी में जाएंगे. केजरीवाल और सिद्धू के बीच बातचीत हुई भी लेकिन बात नहीं बन पाई.

इस बीच ये कहा गया कि सिद्धू सीएम का उम्मीदवार बनना चाहते थे लेकिन केजरीवाल इसके लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब नाम से मोर्चा भी बनाया. मोर्चा तो बना लेकिन बात जम नहीं पाई. अब सिद्धू की पत्नी कांग्रेस में हैं और सिद्धू भी कांग्रेस के जरिए नई इनिंग के लिए तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget