एक्सप्लोरर

करतारपुर कॉरिडोर: कैप्टन की पाक को खरी-खरी, कहा- कायराना हरकत नहीं चलेगी, हमारा खून भी खौलता है

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरीडोर के शिलान्यास के मौके पर पाकिस्तान को खूब खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि अमृतसर के निरंकारी भवन पर हमला हुआ. ये सब कायराना हरकत पाकिस्तान की है. मैं भी फौज में रह चुका हूं, बाजवा और सब समझ जाएं कि हमारा खून भी खौलता है.

गुरदासपुर: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है. आज भारत सरकार ने अपने हिस्से वाले गलियारे की नींव पंजाब के गुरदासपुर में रखी. 28 नवंबर को पाकिस्तान अपने हिस्से वाले कॉरिडोर का शिलान्यास करेगा. कॉरीडोर के शिलान्यास के मौके पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को जमकर खरी-खरी सुनाई. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीधे पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा को चुनौती देते हुए कहा कि पंजाब की धरती पर खून खराबा नहीं चलेगा. अमरिंदर सिंह ने कहा, ''कोई फौज नहीं चाहती ही सरहद पर मरते रहे. पाकिस्तान ने दीनानगरस गुरदासपुर में हमले किए. अमृतसर के निरंकारी भवन पर हमला हुआ. ये सब कायराना हरकत पाकिस्तान की है. मैं भी फौज में रह चुका हूं, बाजवा और सब समझ जाएं कि हमारा खून भी खौलता है.'' अमरिंदर सिंह ने कहा, ''मैं इसीलिए पाकिस्तान नहीं जा रहा. मेरा भी मन करता है कि करतारपुर जाऊं लेकिन मैं मुख्यमंत्री हूं इसलिए मेरा धर्म है कि पंजाब और यहां रहने वालों की रक्षा करूं. पंजाब में खून खराबा नहीं चलेगा.'' बिना वीजा जा सकेंगे सिख श्रद्धालु आजादी के बाद शायद ऐसा पहली बार होगा जब लोग बिना वीजा, बिना किसी रोक-टोक के बॉर्डर पार करेंगे. यही कारण है कि इस कॉरिडोर को भारत और पाकिस्तान के बीच अमन की एक नई आशा के तौर पर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में कहा था कि किसने सोचा था कि बर्लिन की दीवार ढह सकती है और ये गलियारा सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच रिश्तों के पुल के तौर पर काम करेगा. कौन कौन हुए शामिल? सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पंजाब के गुरदासपुर जिले के मान गांव में इस कॉरिडोर की आधारशिला रखी. ये सड़क गुरदासपुर के मान गांव से पाकिस्तान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाएगी. इस मौके पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह साथ मौजूद रहे. क्यों है करतारपुर साहिब खास? पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा सिख समुदाय का पवित्र धार्मिक स्थल है. सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने जीवन के आखिरी 18 साल यहां गुजारे. करतारपुर में ही नानकदेव जी की मत्यु हुई थी. यहीं पर सबसे पहले लंगर की शुरूआत हुई थी. नानकदेव जी ने 'नाम जपो, कीरत करो और वंड छको' का सबक दिया था. करतारपुर साहिब गुरुद्वारा गुरुदासपुर में भारतीय सीमा के डेरा साहिब से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है. करतापुर कॉरिडोर बनने से क्या फायदा होगा ? करतापुर कॉरिडोर बनने से सिखों का 70 साल लंबा इंतजार खत्म होगा. भारत के करोड़ों सिख गुरु नानक की समाधि के दर्शन कर पाएंगे. सिख श्रद्धालुओं को बिना वीजा के पाकिस्तान में एंट्री मिलेगी, सिर्फ टिकट लेना होगा. कॉरिडोर खुलने से भारत-पाकिस्तान के बीच भरोसा बढ़ेगा. यह भी पढ़ें- गहलोत का पलटवार, बोले- PM मोदी मां की बात पर भावुक होते हैं फिर नेहरू-सोनिया का जिक्र क्यों करते हैं? चुनावी तीर्थ पर राहुल गांधी, पहले अजमेर दरगाह पर चढ़ाई चादर फिर ब्रह्मा मंदिर में की पूजा देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, उठा ले गई पुलिस
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, उठा ले गई पुलिस
INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन कुछ ही देर में शुरू करेगा मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
LIVE: इंडिया गठबंधन कुछ ही देर में शुरू करेगा मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
Bypolls Election 2026 Voting Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Embed widget