एक्सप्लोरर

BJP पर जाने के सवाल पर बोले मनीष तिवारी, कहा- Congress पार्टी में किरायेदार नहीं हिस्सेदार हैं, कोई धक्के देकर निकाले तो दूसरी बात

Election 2022: पंजाब से पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार के सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र के बाद पार्टी में आंतरिक कलह बढ़ गई है.

Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने गुरुवार को समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुये कहा कि हम कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे लेकिन अगर कोई धक्के देकर निकालना चाहे तो यह अलग बात है. दरअसल उन्होंने यह बात उस सवाल पर कही जब उनसे यह पूछा गया कि ऐसी अफवाहें हैं कि वह बीजेपी में जाने वाले हैं.

किरायेदार नहीं हिस्सेदार हैं

इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, "हम पार्टी में कोई किरायेदार थोड़ी हैं, हम हिस्सेदार हैं. अगर कोई धक्के देकर निकालना चाहे तो यह अलग बात है." उन्होंने कहा कि हमने पार्टी में अपनी जिंदगी के 40 साल दिये हैं. हमने परिवार और इस देश की अखंडता के लिये खून बहाया है. हम विचारात्मक सियासत में यकीन रखते हैं. यह बात मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं.

आपको बता दें कि पंजाब से पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार के सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र के बाद पार्टी में आंतरिक कलह बढ़ गई है. इस पर टिप्पणी करते हुये उन्होने कहा कि उन्होंने जो बाते की हैं उनमें कुछ सच्चाई हो सकती है और ‘जी 23’समूह के नेताओं ने भी 2020 भी इसी तरह की चिंताएं प्रकट की थीं.

अश्विनी कुमार ने मंगलवार को दिया था पार्टी से इस्तीफा

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. वह 46 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे. आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य तिवारी ने कहा कि कुमार का इस्तीफा गंभीर चिंता का विषय है.

मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह अच्छे व्यक्ति हैं, एक अच्छे वकील हैं जो बेहतरीन जिरह करते हैं. उन्होंने अपने त्यागपत्र में जो कहा है उसमें कुछ न कुछ सच होगा. जी 23 समूह ने भी 2020 में इन चिंताओं को आलाकमान के समक्ष उठाया था.’’

पंजाब को नहीं पसंद है समुदाय आधारित राजनीति

तिवारी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पंजाब में हिंदू-सिख का मुद्दा उठा रहे हैं वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथ में खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने समुदाय आधारित राजनीति को कभी पसंद नहीं किया और वे ‘पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत’ में विश्वास करते हैं.

Private Sector Reservation: हरियाणा सरकार को राहत, प्राइवेट सेक्टर में 75% नौकरी आरक्षित रखने के कानून पर रोक को SC ने हटाया

Pakistan Crisis: पाकिस्तान में ‘बाउंड्री’ पार महंगाई, विपक्ष कर रहा अविश्वास प्रस्ताव से इमरान खान को ‘बोल्ड’ करने की तैयारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget