एक्सप्लोरर

राम रहीम केस: HC ने पूछा- धारा 144 के बावजूद कैसे जुटे समर्थक, DGP को सस्पेंड न कर दें?’

रेप केस पर फैसले से पहले पूरे हरियाणा और पंजाब के डेरा समर्थक पंचकूला में जमा हो रहे हैं. सिर्फ पंचकूला ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पंजाब के कई और शहरों में भी डेरा के इन उग्र समर्थकों से निपटना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है.

चंडीगढ़: बाबा राम रहीम पर रेप केस में फैसले से पहले हरियाणा के पंचकुला में उनके लाखों समर्थक जुट गए हैं. समर्थक पूरे शहर में डेरा डाले हुए हैं. इससे आम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर आम लोगों की सुरक्षा की दुहाई देते हुए एक जनहित याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लगाई गई थी. इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है.

रेप केस में राम रहीम पर फैसला कल, पंचकूला में जमा हुए लाखों समर्थक, स्कूल-कॉलेज बंद

बता दें कि रेप केस पर फैसले से पहले पूरे हरियाणा और पंजाब के डेरा समर्थक पंचकूला में जमा हो रहे हैं. सिर्फ पंचकूला ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पंजाब के कई और शहरों में भी डेरा के इन उग्र समर्थकों से निपटना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है.

हाईकोर्ट ने पूछा है, ‘’कैसे इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद लाखों की संख्या में डेरा सच्चा सौदा के समर्थक पंचकूला शहर के बीचों-बीच पहुंचने में कामयाब हो गए.’’ साथ ही हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा है, ‘’क्यों ना हरियाणा के डीजीपी को ही सस्पेंड कर दिया जाए.’’

रेप केस में फैसले से पहले बोले राम रहीम, ‘कोर्ट जरुर जाऊंगा, मेरे समर्थक शांति बनाए रखें’

हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना की टीमों को बुलाकर तैयार रखा जाए.

बता दें कि साल 2016 में जाट आरक्षण को नियंत्रित में हरियाणा सरकार नाकाम रही थी. इससे पूरा प्रदेश हिंसा में जल उठा था. अरबों रुपए की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई. इस हिंसा में 30 लोगों की जान भी चली गई थी.

फरीदकोट में पेट्रोल, डीजल जमा करने की खबर

पंजाब के फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा समर्थकों के पेट्रोल, डीजल और धारदार हथियार जमा करने की जानकारी भी पुलिस को मिली है.  हरियाणा के पानीपत में पुलिस की चेकिंग के दौरान गाड़ियों से डंडे और दूसरे हथियार बरामद हो रहे हैं.

यही वजह है कि पंजाब और हरियाणा में भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. पंजाब के लुधियाना समेत कई शहरों में बाहर से आने-जाने वाले रास्ते सील करने पड़े हैं.  पंजाब-हरियाणा के साथ-साथ चंडीगढ़ का प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget