एक्सप्लोरर

Indian Railway: ट्रेन की पैंट्री कार में इस्तेमाल हो रहा था LPG सिलिंडर, पकड़ा गया मैनेजर

Railways Pantry: रेलवे बोर्ड ने पिछले साल ही खतरे को देखते हुए ट्रेन में एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल रोकने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद कुछ वेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं.

LPG Cyninder In Train Pantry Car: ट्रेन में चलने वाली पैंट्री कार में एलपीजी सिलिंडर के इस्तेमाल पर रोक है. इसके बावजूद कुछ वेंडर चोरी छिपे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. पुणे से हावड़ा तक जाने वाला आजाद हिंद मैनेजर में भी ऐसा ही हो रहा था, जिसके बाद ट्रेन के पैंट्री कार मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है. नागपुर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पैंट्री मैनेजर को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरपीएफ ने मैनेजर के पास से दो एलपीजी सिलिंडर भी बरामद किए हैं.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एक टीम ने शुक्रवार को जांच के दौरान पाया कि पैंट्री कार में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर खाना बनाया जा रहा था. पकड़ा गया मैनेजर मध्य प्रदेश का रहने वाला है.

एलपीजी पर रोक

जून 2022 में रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद IRCTC ने किसी भी हादसे से बचने के लिए जोनल रेलवे को मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों से जुड़ी सभी पैंट्री कार में खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल बंद करने को कहा था.

एलपीजी के बदले क्या?

ट्रेन में LPG बैन है तो खाना कैसे बनता है. ये सवाल कईयों के मन में उठता होगा. दरअसल एलपीजी की जगह पैंट्री कार को फ्लेमलेस इलेक्ट्रिक डिजाइन या फिर इंडक्शन टॉप कुकिंग में बदलने को कहा गया है. इसके लिए पैंट्री कार मे अत्याधुनिक कुकिंग उपकरण लगाए जाते हैं. एलपीजी की जगह बिजली का प्रयोग किया जाता है. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए इसे स्टैनलेस स्टील से बनाया जाता है.

जानकारी के मुताबिक एलपीजी पैंट्री कार से फ्लेमलेस पैंट्री कार में बदलने में 60 लाख रुपये का खर्च आता है. इससे आग लगने का खतरा कम होता है. साथ ही इस तरह की पैंट्री कार प्रदूषण फैलाने वाले जीवाश्म ईधन के उपयोग को खत्म करने में भी मदद करती है.

यह भी पढ़ें: अगर ट्रेन लेट है तो रेलवे की इस सुविधा से 40 रुपये में मिल जाएगा बढ़िया रूम​

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget