एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: MFN दर्जा छीनने के बाद अब पाकिस्तान से इंडस वाटर ट्रीटी रद्द कर सकता है भारत

पुलवामा हमला: पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीनने के बाद अब भारत इंडस वाटर ट्रीटी (सिंधु जल संधि) को रद्द करने की तैयारी में है. इस ट्रीटी को रद्द कर भारत पाकिस्तान को जल संकट के हवाले कर देगा.

नई दिल्ली: खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, ये एलान मोदी सरकार ने उरी अटैक के बाद किया था लेकिन इस एलान को अमली जामा नहीं पहनाया गया. इसके ठीक उलट पाकिस्तान भारत को करतारपुर कॉरिडोर के बहाने रिश्तों के ट्रैक पर फिर ले आया. यही नहीं इंडस वाटर कमीशन की बैठक जिसे निलंबित कर दिया गया था उसे फिर शुरू की गई.

लेकिन पुलवामा हमले के बाद अब फिर से इंडस वाटर ट्रीटी पर सवाल उठने लगे हैं. पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा छीनने के बाद अब भारत इंडस वाटर ट्रीटी (सिंधु जल संधि) को रद्द करने की तैयारी में है.

इन ट्रीटी को रद्द कर भारत पाकिस्तान को जल संकट के हवाले कर देगा. इस ट्रीटी के तहत व्यास रावी और सतलज का पानी भारत को और इंडस, चेनाब और झेलम का पानी पाकिस्तान के हिस्से में बांटा गया है. लेकिन साथ ही यह भी प्रावधान किए गए कि इंडस चेनाब और झेलम का 3.6 मिलियन एकड़ फ़ीट पानी भारत स्टोर कर सकता है, जो भारत ने पहले कभी नहीं किया. हाल के दिनों में जब भारत ने इन नदियों पर पावर प्लांट के प्रोजेक्ट शुरू किये तो पाकिस्तान दुनिया भर में हाय तौबा मचा रहा था.

लेकिन अब भारत सिर्फ अपने हिस्से का ही पानी नहीं लेने जा रहा बल्कि भारत से पाकिस्तान को जानेवाली इन सभी नदियों के जल प्रवाह को बंद करने की तैयारी में है. पाकिस्तान में भूमिगत जल का स्तर अपनी निम्नतम स्थित में है और ऐसे में पाकिस्तान की पानी को लेकर सर्वाधिक निर्भरता भारत की नदियों से मिल रहे जल स्रोतों से है.

पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के कारण 'द कपिल शर्मा शो' से नवजोत सिंह सिद्धू की छुट्टी

इसी पानी को अब मोदी सरकार एक बड़े हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है. इंडस वाटर ट्रीटी को रद्द करते ही पाकिस्तान में जल संकट की स्थिति को पैदा कर देगा. पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने कहा कि भारत की तरफ से मिलने वाली पानी को सरकार को रोक देना चाहिए.

भारत पाकिस्तान के खिलाफ आर्थिक, कूटनीतिक और सामरिक सभी फ्रंट खोलने की तैयारी में है. यही वजह है की दुनिया के तमाम मित्र देश और लाइक माइंडेड देशों के साथ बातचीत का दौर भी राजनयिक स्तर पर जारी है.

पुलवामा आतंकी हमलाः शहीद जवानों के बच्चों को पढ़ाई से लेकर नौकरी तक का ख्याल रखेगा रिलायंस फाउंडेशन

पाकिस्तान को जल संकट के हवाले करने के अलावा आर्थिक संकट में डूबे पाकिस्तान को कंगाल बनाने के लिए भारत, पाकिस्तान के ऊपर लटक रहे यूएन के इकॉनोमिक सैंक्शन (आर्थिक पाबंदी) की तलवार को और धारधार बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ने वाला है.

यही नहीं करतारपुर कॉरिडोर को लेकर जो दोनों देशों के बीच बातचीत है वह द्विपक्षीय बातचीत के दायरे में नहीं आती है और पाकिस्तान इसका इस्तेमाल खालिस्तानी उग्रवाद को पनपाने के लिए भी कर सकता है. लिहाजा सरकार इस बातचीत को भी ठंडे बस्ते में डाल सकती है.

पुलवामा हमला: भीषण बाढ़ में नसीर अहमद ने बचाई थी दर्जनों की जिंदगी, वहीं पर हमले में हुए शहीद

पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने इस विचार का समर्थन किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि बातचीत तुरंत बंद होनी चाहिए. पाकिस्तान का इरादा सिर्फ खालिस्तानियों को समर्थन देना है. ने कोल्ड स्टोरेज में डालने पर विचार कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget