एक्सप्लोरर

पुदुच्चेरी: सियासी संकट में फंसी नारायणसामी की सरकार, LG किरण बेदी को राष्ट्रपति ने हटाया

पुदुच्चेरी में कांग्रेस की सरकार पर सियासी संकट गहरा गया है. राज्य में मौजूदा नारायणसामी की सरकार अल्पमत में दिखाई दे रही है. इस बीच राष्ट्रपति ने उपराज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया है.

नई दिल्लः पुदुच्चेरी में कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी संकट गहरा गई है. इस बीच राष्ट्रपति ने पुदुच्चेरी की उपराज्‍यपाल किरण बेदी को पद से हटा दिया है. राष्‍ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नई नियुक्ति होने तक तामिलिसाई सौंदर्यराजन को पुदुच्चेरी का अतिरिक्त कार्यभार का जिम्मा संभालने को कहा गया है. तामिलिसाई सौंदर्यराजन तेलंगाना की राज्‍यपाल हैं.

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'राष्‍ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी पुदुच्चेरी के उप राज्‍यपाल का ऑफिस छोड़ेंगी. तेलंगाना की राज्‍यपाल डॉ. तामिलिसाई सौंदर्यराजन अपने राज्य के अलावा फिलहाल पुदुच्चेरी के उप राज्‍यपाल पद की जिम्‍मेदारी संभालेंगी. सौंदर्यराजन के जिम्‍मेदारी संभालने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी. पुदुच्चेरी के उप राज्‍यपाल के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक वे यह जिम्‍मेदारी संभालेंगी.''

किरण बेदी को ऐसे समय में पद से हटाया गया है जब पुदुच्चेरी में विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है. किरण बेदी को हटाते ही राज्य की राजनीति गरमा गई है.

किरण बेदी को हटाए जाने पर पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा है कि यह हमारे दबाव के कारण उन्हें हटाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुदुच्चेरी के लोगों की बड़ी जीत है. मुख्यमंत्री के मुताबिक किरण बेदी ने कल्याणकारी योजनाओं को रोकने की कोशिश की.

बेदी को ऐसे समय पर हटाया गया है जब केंद्र शासित प्रदेश में एक और विधायक के सदस्यता से इस्तीफे के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है. मौजदा सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के अब 14 विधायक रह गए हैं.

अल्पमत का फायदा उठाते हुए विपक्ष ने मुख्यमंत्री नारायणसामी से इस्तीफे की मांग कर दी है. विपक्षी दलों ने कहा है कि वी नारायणसामी की सरकार अल्पमत में है, सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

बता दें कि पुदुच्चेरी की 33 सदस्यीय विधानसभा में अब विपक्ष के सदस्यों की संख्या भी 14 है. हालांकि, नारायणसामी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार को सदन में 'बहुमत' हासिल है.

पुदुच्चेरी: संकट में कांग्रेस की सरकार, 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद जानें विधानसभा का ताजा हाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget