एक्सप्लोरर

पुडुचेरी सरकार ने मुझसे नाममात्र का प्रमुख बने रहने को कहा: किरण बेदी

नई दिल्ली: पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार के साथ दरार चौड़ी होने के संकेत देते हुए उपराज्यपाल किरण बेदी ने आज कहा कि सरकार चाहती है कि वह नाममात्र की प्रमुख बनी रहें जबकि नियमों में उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इससे पीछे नहीं हटेंगी.

अगले वर्ष 29 मई को अपना पद छोड़ने की घोषणा पर कायम रहते हुए बेदी ने कहा कि उन्होंने ऐसा निर्णय इसलिए किया कि ‘‘वह एक कारण के लिए यह जिम्मेदारी निभा रही हैं न कि कार्यकाल के लिए’’ और ‘‘वे आवश्यक प्रक्रिया को दुरूस्त करेंगी ताकि तीसरे वर्ष की जरूरत नहीं पड़े.’’ बेदी ने कहा, ‘‘एलजी की भूमिका प्रशासक की है न कि नाम मात्र के शासक की जैसा कि वे मुझसे चाहते हैं. ऐसा उन्होंने अपनी अंतिम बैठक में कहा. मैंने उनसे कहा कि कृपया मेरी जिम्मेदारियों को पढ़ें जैसा कि एक प्रशासक के तौर पर वर्णित है.’’ पुडुचेरी में उनके और कांग्रेस सरकार के बीच बढ़ते मतभेद के बीच बेदी ने पिछले हफ्ते कहा था कि दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर वह पद छोड़ देंगी.

यह पूछने पर कि उन्होंने किन कारणों से पहले ही यह घोषणा कर दी तो बेदी ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष 29 मई को उपराज्यपाल पद की शपथ ली थी जो उनकी मां का जन्मदिन है और उन्होंने इसी तारीख को अपनी जवाबदेही से मुक्त होने का निर्णय किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दो वर्ष इसलिए कहा कि मैं चाहती थी कि पता चले कि मैं यहां किसी कारण से हूं न कि कार्यकाल पूरा करने के लिए या सेवा विस्तार की प्रतीक्षा के लिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आवश्यक प्रणालियों को दुरूस्त करूंगी. तीसरे वर्ष की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस तरह के निर्णय मेरी टीम को तत्परता का भाव देते है और मुझे व्यक्तिगत स्वतंत्रता महसूस होती है.’’ उन्होंने कहा कि पुडुचेरी ‘‘कर्ज के जाल में’’ फंसा हुआ है. बेदी ने कहा कि वित्तीय हालत पर आवश्यक कदम उठाने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget