एक्सप्लोरर

सिंधु बॉर्डर पर किसानों का भारी बवाल, पुलिस ने दी दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत, अमरिंदर ने किया फैसले का स्वागत

राजधानी दिल्ली आने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारी किसानों ने सिंधू बॉर्डर पर जमकर बवाल किया. यहां पर इन किसानों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. हालांकि, इस बीच आंसू गैस के गोले भी दागे गए.

राजधानी दिल्ली आने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली-हरियाणा के बीच सिंधू बॉर्डर पर जमकर बवाल किया. यहां पर इन किसानों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. हालांकि, इस बीच आंसू गैस के गोले भी दागे गए. इधर, प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली आने की इजाजत दे दी गई है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी आने दिया जाएगा. उन्हें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों से व्यवस्था बहाल रखने और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है.

इधर, दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने की इजाजत देने के फैसले का पंजाब के मुख्यमंत्री ने स्वागत किया है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि कि वह केन्द्र के फैसला का स्वागत करते हैं, जिसमें किसानों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार के तहत प्रद्रशन की इजाजत दी गई है. अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि उन्हें कृषि कानूनों पर फौरन किसानों से बात शुरू कर देनी चाहिए और उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए.

इससे पहले, हरियाणा, यूपी और पंजाब से आ रहे इन किसानों के लिए दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार ने राजधानी के 9 स्टेडियमों को अस्थाई जेल में बदलने की मांग की थी, जिसे दिल्ली सरकार ठुकरा दिया. दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से एक बयान जारी किया गया. इस बयान में उन्होंने कहा है कि किसानों की मांग जायज है और उनका प्रदर्शन अहिंसक तरीके से हो रहा है.  ये किसान इस साल सितंबर में पास हुए तीन कृषि संबंधी कानूनों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

" किसान नेताओं के साथ चर्चा के बाद दिल्ली पुलिस ने बुराडी के निरंकारी समागम में शांतिपूर्वक प्रदर्शन की इजाजत दे दी है. हम उनसे अपील करते हैं कि वे अन्य लोगों को असुविधा ना हो इसके लेकर व्यवस्था बनाए रखें. "
-दिल्ली पुलिस के पीआरओ ईश सिंघल ने कहा

इधर, टिकरी बॉर्डर तक पहुंचे एक किसान ने कहा, दिल्ली पुलिस ने किसानों पर दिल्ली में घुसने और प्रदर्शन की इजाजत दे दी है. हमने अपने रास्तों मे 10 बैरिकेड्स पार किए हैं. हम प्रशासन को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने प्रदर्शन की इजाजत दे दी है. हम खुश हैं और सिर्फ शांतिपूर्वक मुद्दे का समाधान चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: जानें देश में किसानों की संख्या कितनी है, देश की GDP में कृषि का कितना फीसदी हिस्सा है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget