एक्सप्लोरर

मद्रास यूनिवर्सिटी में CAA के खिलाफ स्टूडेंट्स का विरोध जारी, कैंपस में घुसी पुलिस

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस द्वारा दो स्टूडेंट्स को हिरासत में लिए जाने के आरोप भी लगाए हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि वे यूनिवर्सिटी में छात्रों को सुरक्षा मुहैया करवा रही है.

चेन्नई: नागरिकता कानून में संशोधन के खिलाफ मद्रास यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह ने मंगलवार को अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. मद्रास यूनिवर्सिटी में सोमवार से ही स्टूडेंट्स का एक समूह विरोध प्रदर्शन कर रहा है. हालांकि मंगलवार को मद्रास यूनिवर्सिटी में पुलिस की एंट्री भी हुई. पुलिस के एंट्री के बावजूद स्टूडेंट्स ने अपना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है.

यूनिवर्सिटी में दाखिल हुए पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे छात्रों की सुरक्षा के लिए आए हैं. वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दो छात्रों को पुलिस ने उठा लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कॉलेजों के छात्रों को विश्वविद्यालय के मरीना परिसर में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने को लेकर दो छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

इस बीच यूनिवर्सिटी में 2 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है. प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे एक छात्र ने बताया, ''आज उन्होंने 23 दिसंबर तक की छुट्टी घोषित कर दी, विश्वविद्यालय को वैसे भी क्रिसमस की छुट्टियों के लिए 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद करना है. 23 दिसंबर तक छुट्टी की घोषणा करना केवल हमारे विरोध को रोकने के लिए है.''

विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, सोनिया गांधी बोलीं- जामिया में पुलिस की कार्रवाई गलत

प्रदर्शन कर रहे छात्र ने ही पुलिस द्वारा दो स्टूडेंट्स को हिरासत में लेने का दावा किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उनका कैंपस से छात्रों को जबरन हटाने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने कहा, ''हम यहां विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आए हैं और छात्रों की सुरक्षा के लिए हैं.''

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दाखिल 59 याचिकाओं पर कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

यह पूछे जाने पर कि क्या दो छात्रों को हिरासत में लिया गया है, अधिकारी ने कहा, ''जब किसी को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, तो आप इसे गिरफ्तारी या हिरासत नहीं कह सकते.'' छात्रों ने नागरिकता अधिनियम में संशोधन को वापस लेने की मांग की और इसके खिलाफ नारे लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget