एक्सप्लोरर

'चुनिंदा तरीके से लागू नहीं होती बोलने की आजादी', ब्रिटेन में इमरजेंसी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन पर बोला MEA

Protest Against Emergency Film : ब्रिटेन में इमरजेंसी फिल्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में बाधाए पैदा की जा रही है. इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने

Protest Against Emergency Film In Britain: ब्रिटेन में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग को लेकर हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं. हिंसा और बाधा पैदा करने की इन कोशिशों को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार (24 जनवरी, 2025) को चिंता जताई. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ब्रिटेन की सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह वैध गतिविधियों में अड़चन पैदा करने वालों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले पर कहा, “हमने कई रिपोर्ट देखी हैं कि फिल्म को कई थियेटरों में दिखाया जा रहा हैं, लेकिन उसकी स्क्रीनिंग में अड़चनें पैदा की जा रही हैं. हम भारत विरोधी तत्वों और धमकी की घटनाओं के बारे में ब्रिटेन की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग को बाधित करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.” 

सुरक्षा के लिए नियमित रूप से संपर्क में है हाई कमीशन

रणधीर जायसवाल ने ये भी कहा, “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को चुनिंदा रूप से लागू नहीं किया जा सकता है. उम्मीद करते हैं कि यूके सरकार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी. लंदन में हमारा हाई कमीशन अपने लोगों की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से संपर्क में रहता है.”

ब्रिटेन के सिनेमा घर में विरोध प्रदर्शन

ब्रिटेन में बीती रविवार (19 जनवरी, 2025) की रात कुछ लोगों ने हैरो व्यू सिनेमा में भारत विरोधी नारे लगाते हुए हिंसक प्रदर्शन किए थे. इन प्रदर्शनकारियों को खालिस्तान समर्थकों के रूप में पहचाना गया है. इन लोगों ने अपने मुंह पर नकाब भी बांधे हुए थे. इस प्रदर्शन के बाद सिनेमा हॉल में बैठे लोग घबरा गए थे. प्रदर्शनकारियों के कारण हॉल में स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी थी. 

प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को सिख विरोधी भारतीय प्रचार बताया

ब्रिटिश सिख समूहों की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन के कारण बर्मिंघम, वॉल्वरहैम्प्टन और पश्चिम लंदन के कुछ इलाकों के सिनेमाघरों को फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ गई थी. फिल्म को सिख विरोधी भारतीय प्रचार बताया गया और इस सप्ताह के अंत में अन्य सिनेमाघरों में भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है. 

यह भी पढ़ें- ‘कल्याण बनर्जी ने मुझे गाली दी’, वक्फ की जेपीसी बैठक में क्यों हुआ हंगामा, जगदंबिका पाल ने बताई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hathras Rape Case: राहुल गांधी को इस मामले में मिली राहत, कोर्ट ने शिकायत को किया खारिज, जानें पूरा केस
राहुल गांधी को इस मामले में मिली राहत, कोर्ट ने शिकायत को किया खारिज, जानें पूरा केस
Sambit Patra On Rahul Gandhi: 'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा
'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा
संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत दुनिया को नहीं भेजेगा चीनी, शुगर एक्सपोर्ट कर दिया बैन
संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत दुनिया को नहीं भेजेगा चीनी, शुगर एक्सपोर्ट कर दिया बैन
India LPG Tanker: संकट के बीच भारत के लिए आई गुडन्यूज, LPG ला रहे MV सनशाइन ने पार किया होर्मुज, इंडियन आर्मी कर रही एस्कॉर्ट
संकट के बीच भारत के लिए आई गुडन्यूज, LPG ला रहे MV सनशाइन ने पार किया होर्मुज, इंडियन आर्मी कर रही एस्कॉर्ट

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: UN में अमेरिका ने होर्मुज को लेकर ऐसा क्या कहा, साथ आए 113 देश, क्या भारत ने किया सपोर्ट?
UN में अमेरिका ने होर्मुज को लेकर ऐसा क्या कहा, साथ आए 113 देश, क्या भारत ने किया सपोर्ट?
UP में मौत की आंधी, 89 लोग मारे गए, 53 घायल, 114 पशुओं की भी मौत, 80 से ज्यादा घर टूटे
UP में मौत की आंधी, 89 लोग मारे गए, 53 घायल, 114 पशुओं की भी मौत, 80 से ज्यादा घर टूटे
Iran-US War: 'अमेरिका करता है दिखावा', ईरान ने फिर ट्रंप को दिखाई आंख, गरीबाबादी बोले- 'भारत...'
'अमेरिका करता है दिखावा', ईरान ने फिर ट्रंप को दिखाई आंख, गरीबाबादी बोले- 'भारत...'
KKR VS RCB: पहले रन पर झूमे Virat Kohli, शतक पर रहे शांत, अब खुद बताई इसके पीछे की वजह
KKR VS RCB: पहले रन पर झूमे Virat Kohli, शतक पर रहे शांत, अब खुद बताई इसके पीछे की वजह
मौनी रॉय से शादी के बाद सूरज नांबियार को होता था इग्नोर फील? कपल के तलाक की असल वजह का हुआ खुलासा!
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की क्या है असल वजह? हो गया खुलासा!
Operation Roaring Lion: जंग के बीच चुपके से शेख मोहम्मद बिन जायद से मिल आए बेंजामिन नेतन्याहू? इजरायल के दावे पर UAE ने कहा- 'ये गलत...'
जंग के बीच चुपके से शेख मोहम्मद बिन जायद से मिल आए बेंजामिन नेतन्याहू? इजरायल के दावे पर UAE ने कहा- 'ये गलत...'
मौसम से परेशान किसानों को नया सहारा, पोली हाउस फार्मिंग से बढ़ रही कमाई और सुरक्षित हो रही खेती
मौसम से परेशान किसानों को नया सहारा, पोली हाउस फार्मिंग से बढ़ रही कमाई और सुरक्षित हो रही खेती
Incognito Mode Vs VPN: प्राइवेसी के लिए कौन-सा तरीका रहेगा ज्यादा असरदार? यहां जानें ले सब कुछ
Incognito Mode Vs VPN: प्राइवेसी के लिए कौन-सा तरीका रहेगा ज्यादा असरदार? यहां जानें ले सब कुछ
Embed widget