एक्सप्लोरर

मशहूर अमेरिकी बिजनेसमैन गुरिंदर सिंह खालसा किसान आंदोलन में शामिल हुए, आज भी सिंघु बॉर्डर पर रहेंगे

रोजा पार्क्स अवार्ड से सम्मानित गुरिंदर सिंह सोमवार और मंगलवार को आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर शामिल हो रहे हैं. हाल ही अमेरिकी अश्वेत की पुलिस द्वारा की गई बर्बर हत्या के विरोध में जब अमेरिका में आंदोलन तेज था गुरिंदर सिंह ने इस आंदोलन को 10 लाख डॉलर दान दिया था.

पिछले सात महीने से ज्यादा समय से देश में किसान आंदोलन चल रहा है. देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. पॉप स्टार रिहाना, मशहूर पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग के बाद अब अमेरिका में भारतीय मूल के प्रसिद्ध इनोवेटर और फिलनथ्रोपिस्ट गुरिंदर सिंह खालसा ने किसानों को अपना समर्थन दिया है. गुरिंदर सिंह 29 मार्च को सिंघु बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में भाग लेने पहुंचे थे. वे 30 मार्च को भी सिंघु बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में मौजूद रहे. रोजा पार्क्स ट्रेबलाइजर अवार्ड से सम्मानित गुरिंदर सिंह खालसा इंडियानापोलिस में रहते हैं. वे अमेरिका में सिख पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (पीएसी) के चेयरमैन भी हैं. सोमवार को वे सिंघु बॉर्डर पर किसानों का पूरी तरह समर्थन किया और विवादास्पद तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

सरकार की मनमर्जी रोकने के लिए क्रांति ही एकमात्र सहारा इससे पहले गुरिंदर सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चा को पत्र लिखकर आंदोलन का समर्थन किया था. अपने पत्र में गुरिंदर सिंह ने लिखा था मैं गुरिंदर सिंह खालसा, पीएसी का चेयरमैन पूरी तरह से किसान आंदोलन का समर्थन करता हूं. वर्तमान में मैं भारत में हूं और निजी तौर पर मैं किसान आंदोलन में शामिल होकर अपनी भावना व्यक्त करना चाहता हूं. उन्होंने लिखा था कि मैं 29 और 30 मार्च को किसान एकता मोर्चा के आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर भाग लूंगा. सरकारी की मनमानी के बारे में बात करते हुए गुरिंदर सिंह ने बताया कि देश पर दक्षिणापंथ सरकार की पकड़ बहुत मजबूत है. विपक्ष बहुत कमजोर हो चुका है. वह अकेले दम पर सरकार की शक्ति को कुछ कम नहीं कर सकता. ऐसे में क्रांति ही एक रास्ता बचता है जिससे सरकार की मनमानी को रोका जा सकता है. अगर इस आंदोलन का सफल नहीं बनाया गया तो अगली क्रांति करने में बहुत समय लगेगा.

देश-विदेश के भाइयों को दिया धन्यवाद सिंघु बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करते हुए गुरिंदर सिंह ने बताया कि पूरा प्रवासी भारतीय समुदाय इस आंदोलन पर बारीकी से नजर रखे हुए है. उन्होंने कहा कि मैं पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसानों को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने सरकार को अपनी नीति वापस लेने के लिए इतने दिनों से इस आंदोलन को चलाया है. मैं देश-विदेश के उन भाइयों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस आंदोलन का समर्थन किया है और दिलो-दिमाग और धन से इस आंदोलन की सहायता की है. उन्होंने किसानों से अपील की, आप इस आंदोलन से पीछे नहीं हटें, आपकी सफलता बहुत करीब है. इसके अलावा गुरिंदर सिंह ने जोगिंदर सिंह तूर द्वारा लिखी गई किताब इस 'कृषि कानून में काला क्या है'  की 10 हजार कॉपियां हिन्दी और पंजाबी में छपवाने के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की.

ये भी पढ़ें

कोविड वैक्सीन बनाने पर CSIR का फैसला, तीन कंपनियों के साथ मिलकर विकसित करेगी तकनीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget