एक्सप्लोरर

Karnataka Rajya Sabha Election: कर्नाटक विधानसभा में लगे थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, मिले फोरेंसिक सबूत, रिपोर्ट का दावा

Karnataka Rajya Sabha Election: राज्य सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में वीडियो और ऑडियो दोनों में पाकिस्तान समर्थक नारों की मौजूदगी की भी पुष्टि की गई है और कहा गया कि फुटेज में हेरफेर नहीं किया गया था.

Karnataka Rajya Sabha Election Controversy: कर्नाटक में राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन की जीत के बाद विधानसभा के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे. इस मामले में अब फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कर्नाटक विधानसभा के बाहर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे थे. इंडिया टुडे की एक खबर में फोरेंसिक रिपोर्ट का दावा पेश किया गया है. 

इंडिया टुडे ने अपनी खबर में सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है कि कांग्रेस उम्मीदवार की राज्यसभा जीत के जश्न के दौरान पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए गए, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि की है. राज्य सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में वीडियो और ऑडियो दोनों में पाकिस्तान समर्थक नारों की मौजूदगी की भी पुष्टि की गई है और कहा गया कि फुटेज में हेरफेर नहीं किया गया था.

पुलिस हिरासत में एक संदिग्ध

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशुकुमार ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए मोहम्मद शफीक नाशीपुडी को हिरासत में लिया गया है. हावेरी अधीक्षक ने कहा, ''27 फरवरी को कर्नाटक विधानसभा में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के संबंध में विधान सौधा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में एक संदिग्ध मोहम्मद शफीक नाशीपुडी को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है.''

क्या है मामला 

यह मामला 27 फरवरी को देर शाम सामने आया था. कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन की जीत का जश्न मनाने के दौरान अचानक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. इससे जुड़ा वीडियो सामने रखते हुए बीजेपी के नेताओं ने काफी हंगामा किया. 27 फरवरी को ही देर रात बीजेपी नेताओं ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इन आरोपों पर तब नसीर हुसैन ने कहा था कि जश्न के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगे थे. भीड़ नसीर हुसैन जिंदाबाद कह रही थी.

बीजेपी लगातार कर रही कांग्रेस पर हमला

इस बीच भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. गुरुवार को विपक्ष के नेता आर. अशोक के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने 'राजभवन चलो' मार्च निकाला था और राज्य में खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी.

ये भी पढ़ें

रेप केस में आसाराम को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget