एक्सप्लोरर

Lathi-charge in Lucknow: प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर सियासी वार, अभ्यर्थियों से बोलीं- इस लड़ाई में मैं आपके साथ

Priyanka Gandhi slams UP government: प्रियंका गांधी ने लिखा योगी जी की सरकार ने युवाओं को लाठियां दीं. युवा साथियों, ये कितनी भी लाठियां चलाएं, रोजगार के हक की लड़ाई की लौ बुझने मत देना.

Lathi-charge on Protesters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. शाम को जब ये छात्र प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाल रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. अब इस पर राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश के युवा हाथों में मोमबत्तियों का उजाला लेकर आवाज उठा रहे थे कि "रोजगार दो", लेकिन, अंधेरगर्दी की पर्याय बन चुकी योगी जी की सरकार ने उन युवाओं को लाठियां दीं. युवा साथियों, ये कितनी भी लाठियां चलाएं, रोजगार के हक की लड़ाई की लौ बुझने मत देना. मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं.

दरअसल लखनऊ में शिक्षक की नौकरी चाह रहे युवा 1090 चौराहे पर कैंडिल मार्च निकाल रहे थे. तभी पुलिस आ गई और लाठियां भांज कर युवाओं को खदेड़ा गया. शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है 69 हजार शिक्षकों की बहाली की जाए. साथ ही 22 हजार सीट और जोड़ी जाएं.

 

छात्रों पर पुलिस की कारवाई पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार सरकार को आड़े हाथो लिया. अखिलेश ने लिखा, ‘’भाजपा के राज में भावी शिक्षकों पर लाठीचार्ज करके ‘विश्व गुरु’ बनने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है. हम 69000 शिक्षक भर्ती की मांगों के साथ हैं. युवा कहे आज का- नहीं चाहिए भाजपा.’’

 

यूपी में जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने भी पुलिस की इस कारवाई पर सवाल खड़े किए. राज्यसभा सासंद और आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लिखा, ‘’आदित्यनाथ जी जितना मन चाहे इन बेरोजगार नौजवानों को पिटवा लीजिये लेकिन दो बात याद रखियेगा. इन्ही नौजवानों ने आपको सत्ता के शिखर तक पहुंचाया. बेरोज़गारों पर हो रहे जुर्म आपकी सत्ता के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी.’’

ये भी पढ़ें- SF Raising Day: जैसलमेर में जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे अमित शाह, BSF स्थापना दिवस परेड में हुए शामिल

ये भी पढ़ें- UP TET Paper Leak: यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में नया खुलासा, CCTV फुटेज ने खोली गड़बड़ झाले की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget