एक्सप्लोरर

INX मामलाः पी चिदंबरम को मिला प्रियंका गांधी का समर्थन, कहा- मैं उनके साथ खड़ी हूं

INX मीडिया मामले को लेकर चिदंबरम के खिलाफ गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है तो वहीं कांग्रेस नेता प्रियांक गांधी का उन्हें साथ मिल गया है.

नई दिल्लीः मुश्किल में फंसे पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का समर्थन मिल गया है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि पी चिदंबरम ने गृह मंत्री और वित्त मंत्री रहते हुए देश की सेवा की उनके खिलाफ गलत तरीके से आरोप लगाकर उन्हें फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मैं उनके समर्थन में खड़ी हूं और सच सामने आने तक उनके साथ रहूंगी परिणाम चाहे कोई भी हो.

दरअसल, 305 करोड़ के INX डील में घूसकांड को लेकर सीबीआई जांच कर रही है. चिदंबरम पर डील में 20 परसेंट घूस लेने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक एक परसेंट घूस लेने का सबूत जांच एजेंसियों के पास है.

आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले को लेकर सीबीआई चिदंबरम की भूमिका की जांच कर रही है. इस मामले में पी चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. मंगलवार को सीबीआई की टीम जोर बाग स्थित पी चिदंबरम के घर पहुंची, लेकिन चिदंबरम घर पर नहीं मिले.

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका ठुकरा दी थी. गिरफ्तारी से राहत के लिए चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. आज सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है.

क्या है मामला?

सीबीआई आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की भूमिका की जांच कर रही है. एजेंसी ने यह मामला 15 मई, 2017 को दर्ज किया था. एजेंसी के मुताबिक चिदंबरम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

मामले के अनुसार चिदंबरम वित्तमंत्री रहने के दौरान 305 करोड़ रुपये का विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को एफआईपीबी मंजूरी देने में अनियमितता बरती थी.

ईडी ने काले धन को सफेद बनाने (मनी लॉन्डरिंग) को लेकर उनके ऊपर 2018 में मामला दर्ज किया था. उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी मामले में आरोपी हैं.

INX घोटाला: ‘गायब’ चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget