एक्सप्लोरर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 'प्रियंका गांधी का मंत्र'- बूथ करो मजबूत

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से उनके इलाके में संगठन की स्थिति से लेकर बूथ तक के बारे में पूछा. एक नेता से प्रियंका पूछ बैठीं कि उनका बूथ कौन सा है? इस सवाल का जवाब वो नेता नहीं दे पाए. इसी तरह प्रियंका ने नेताओं से मुद्दों के बारे में भी जानकारी ली.

नई दिल्लीः मिशन यूपी पर लखनऊ आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया. आगमन के साथ ही भव्य रोड शो करने के बावजूद प्रियंका ने दो दिनों से सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है. ऐसे में जानना दिलचस्प हो जाता है कि अंदर की बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रियंका क्या कह रही हैं?

मंगलवार को प्रियंका जयपुर से लखनऊ लगभग डेढ़ बजे पहुंची. कुछ देर में ही उन्नाव के कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका की बैठक शुरू हुई और इस तरह एक-एक संसदीय सीट के कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला.

बैठक से निकले कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रियंका ने बारीकी से कार्यकर्ताओं को सुना और संगठन को मजबूत बनाने को कहा. प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या प्रदेश स्तर के बड़े नेता उनकी बात सुनते हैं? क्या कार्यक्रमों में उन्हें मदद मिलती है? सूत्रों के मुताबिक प्रियंका के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व खास तौर पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की शिकायत की. प्रियंका ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में फिलहाल नहीं लेकिन बाद में बड़े बदलाव होंगे. प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मेहनत करें.

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से उनके इलाके में संगठन की स्थिति से लेकर बूथ तक के बारे में पूछा. एक नेता से प्रियंका पूछ बैठीं कि उनका बूथ कौन सा है? इस सवाल का जवाब वो नेता नहीं दे पाए. इसी तरह प्रियंका ने नेताओं से मुद्दों के बारे में भी जानकारी ली. बहरहाल प्रियंका ने नेताओं को हर बूथ पर कम से कम दस कार्यकर्ता तैयार करने को कहा.

लोकसभा उम्मीदवार को लेकर भी प्रियंका ने कार्यकर्ताओं का मन टटोला. प्रियंका ने कहा कि पार्टी में एकजुटता जरूरी है ऐसे में लोकसभा चुनाव में जो भी उम्मीदवार हो सभी उसका सहयोग करें. दिलचस्प ये है कि लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के सामने लखनऊ से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे दिया.

बैठक से निकले कांग्रेसी बेहद खुश नजर आए. लखनऊ के एक नेता विजय चंदेल ने कहा कि आज तक किसी महासचिव ने इतना वक्त दे कर कार्यकर्ताओं से बात नहीं की. बैठक में प्रियंका ने कहा कि वो ज्यादा वक्त यूपी को देंगी.

सूत्रों के मुताबिक 14 फरवरी तक लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रियंका 18 से 21 फरवरी के बीच पूर्वी यूपी के अलग अलग-अलग इलाकों का दौरा करेंगी. जाहिर है प्रियंका गांधी की मौजूदगी से कांग्रेसियों में नई उम्मीद तो जगी ही है. अब इंतजार इस बात का है कि प्रियंका अपने पहले संबोधन में क्या कहती हैं. जहां तक प्रियंका गांधी की चुप्पी का सवाल है सूत्रों का कहना है कि पूरी तरह फीडबैक लेने के बाद वो प्रेस से बात करेंगी.

एयरफोर्स का दावाः दो देशों के बीच होने वाले रक्षा सौदों में ना तो बैंक गारंटी, न करप्शन से जुड़े क्लॉज जरूरी

SC ने दी CBI के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव को दिन भर कोर्ट में रहने की सज़ा, 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

राफेल डील: राहुल ने ई-मेल दिखाकर कहा, 'PM मोदी ने अनिल अंबानी के बिचौलिये और जासूस की तरह काम किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget