एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने नेल्सन मंडेला को किया याद, कहा- राजनीति में आने के लिए सबसे पहले इन्होंने ही कहा था

रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जंयती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि दुनिया को आज उनकी जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मंडेला ने ही सबसे पहले उन्हें राजनीति में आने के लिए कहा था.

नई दिल्ली: रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की आज दुनिया भर में जयंती मानाई जा रही है. इस खास मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया. प्रियंका ने नेल्सन मंडेला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "दुनिया आज नेल्सन मंडेला जैसे लोगों को याद करती है. उनका जीवन सत्य, प्रेम और स्वतंत्रता का एक वसीयतनामा था. मेरे लिए, वह अंकल नेल्सन थे (जिन्होंने सबसे पहले मुझे बताया था कि मुझे राजनीति में होना चाहिए!). वो हमेशा मेरी प्रेरणा और मेरे मार्गदर्शक रहेंगे."

प्रियंका ने कल सुबह भी अपनी शादी के पहले दिन की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी. उन्होंने ट्विटर पर चल रहे ट्रेंड #SareeTwitter के साथ अपनी शादी वाले दिन की फोटो शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, '' 22 साल पहले मेरी शादी के दिन सुबह की पूजा के दौरान की फोटो.''

प्रियंका की इस तस्वीर को शेयर करते हुए उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा था, ''वाह! शानदार तस्वीर, आप मुझे रोज एक सी दिखती हैं. प्यार और खुशियां, समर्थन हमारे अस्तित्व की नींव है. आपको ढेर सारा प्रेम.''

वहीं बात अगर राजनीति की करें तो कांग्रेस में मची भारी उठापटक के बीच प्रियंका को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठ रही है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में खुली अपील करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की कमान संभालने की देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा कि इस वक्त पार्टी की अगुवाई करने के लिए प्रियंका गांधी बेहतरीन शख्सियत हैं और राहुल गांधी के पद छोड़ने पर अडिग रहने के मद्देनजर प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया प्रमुख चुना जाना चाहिए.

भारी बारिश के बाद पूर्वी भारत में हालात खराब, बिहार में 67 और असम में 27 लोगों की बाढ़ से मौत । ग्राउंड रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget