एक्सप्लोरर

यूपीः किसानों के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में प्रियंका गांधी, गांव-गांव में जाकर जन जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस

रैलियों के जरिए किसानों के लिए कर्ज माफी, आधा बिजली बिल, हर गांव में गौशाला और पहरेदारी भत्ता जैसी मांगे कांग्रेस यूपी सरकार से करेगी. प्रियंका गांधी इन रैलियों के जरिए सरकार पर निशाना साधेंगी.

नई दिल्ली: किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है. पार्टी के एक उच्च सूत्र के मुताबिक किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस महीने भर गांव-गांव में जाकर किसान जन जागरण अभियान चलाएगी और इसके बाद यूपी के अलग-अलग इलाकों में किसानों की बड़ी रैली की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक इस आंदोलन को लेकर रणनीति बन चुकी है और आने वाले एक हफ्ते में इसका एलान कर दिया जाएगा. यूपी की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ये पहला बड़ा आंदोलन होने जा रहा है.

आवारा पशु, किसान आत्महत्या पर सरकार को घेरने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक आवारा पशु, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, धान की खरीद में अनियमितता, बुंदेलखंड में किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को लेकर यूपी के सभी इलाकों में कांग्रेस के कार्यकर्ता 'किसान जन-जागरण' करेंगे. इस दौरान किसानों से फॉर्म भरवाया जाएगा जिसमें उन्हें टिक करना होगा कि उनकी परेशानी क्या है.

इस आंदोलन की तैयारियों से अवगत एक सूत्र के मुताबिक किसानों से इकट्ठा किए गए फॉर्म को जिला स्तर पर तहसीलदार/जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा. इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता पर्चे भी बांटेंगे. जिसमें यूपीए और एनडीए सरकार के दौरान किसानों के हालात की तुलना होगी. इस अभियान को किसान जन-जागरण नाम दिया गया है जो करीब डेढ़ महीने तक चलेगा. इसके बाद यूपी के चारों क्षेत्रों में चार बड़ी रैलियां की जाएंगी.

कर्जमाफी और गौशाला की मांग

इन रैलियों के जरिए किसानों के लिए कर्ज माफी, आधा बिजली बिल, हर गांव में गौशाला और पहरेदारी भत्ता जैसी मांगे कांग्रेस यूपी सरकार से करेगी. प्रियंका गांधी इन रैलियों के जरिए सरकार पर निशाना साधेंगी. पिछले कुछ वक्त से प्रियंका गांधी लगातार सोशल मीडिया के जरिए किसानों का मुद्दा उठा रही हैं.

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पहला बड़ा आंदोलन

प्रियंका गांधी अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ 22 और 23 जनवरी को रायबरेली में रहेंगी. जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमिटियों का प्रशिक्षण चल रहा है. इस दौरान प्रियंका पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसान आंदोलन को लेकर निर्देश देंगी.

आपको बता दें कि किसान आंदोलन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पहला बड़ा आंदोलन होने जा रहा है. इसकी सफलता पर 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का भविष्य भी टिका है. हालांकि यूपी कांग्रेस की कमान मिलने के बाद से ही प्रियंका लगातार सक्रिय हैं.

सोनभद्र गोलीकांड से लेकर सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को प्रियंका गांधी लगातार सरकार को घेरती रही हैं. लेकिन नई यूपी कांग्रेस गठित करने के बाद 'किसान आंदोलन' पहला बड़ा संगठित आंदोलन है जो प्रियंका के नेतृत्व में होने जा रहा है. जाहिर है ये आंदोलन प्रियंका गांधी की एक परीक्षा है.

ये भी पढ़ें-

अखिलेश यादव ने स्वीकार की अमित शाह की चुनौती, कहा- जहां चाहें वहां विकास-अर्थव्यवस्था पर बहस कर लें

अशोक चव्हाण के बयान पर हमलावर हुई BJP, पात्रा बोले- कांग्रेस का नाम 'मुस्लिम लीग कांग्रेस' कर देना चाहिए

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget