एक्सप्लोरर

लोकसभा में आज पहली बार बोलेंगी प्रियंका गांधी, संविधान पर बहस में करेंगी विपक्षी गुट से शुरुआत

Priyanka Gandhi: भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर संसद के दोनों सदनों में विशेष चर्चा होगी. राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे.

Parliament Session: संविधान को बनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर लोकसभा में शुक्रवार (13 दिसंबर 2024) को दो दिवसीय चर्चा शुरू होगी. लोकसभा में 13-14 दिसंबर और राज्यसभा में 16-17 दिसंबर को संविधान पर चर्चा के लिए सरकार ने सहमति जताई है. वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी आज यानी 13 दिसंबर को पहली बार संसद में भाषण देंगी. वह विपक्षी दलों की ओर से संविधान पर चर्चा की शुरुआत करेंगी.

प्रियंका गांधी बहस की शुरुआत करेंगी

पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी संसद में संविधान पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कई अहम मुद्दे उठाएंगे, लेकिन प्रियंका गांधी चर्चा शुरू करेंगी. राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी ने भी कई वायनाड उपचुनाव सहित कई मौकों पर संविधान का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल बताया कि राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तो लोकसभा में विपक्ष की तरफ से प्रियंका गांधी बहस की शुरुआत करेंगी.

संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा

लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे के अनुसार, भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी. चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी. दो दिवसीय चर्चा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणनीति बनाने संबंधी एक बैठक की, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में जेपी नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित बीजेपी के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक बैठक की.

दोनों सदनों में होगी चर्चा

कांग्रेस के संसदीय रणनीतिक समूह ने भी संसद के शीतकालीन सत्र और संविधान पर चर्चा को लेकर बातचीत की. संसद का शीतकालीन सत्र संभवत: 20 दिसंबर को समाप्त होगा. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने ने संविधान सभा द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग की थी. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस पर सहमति बनने के बाद संसद का गतिरोध टूटा था. (इनपुट एजेंसी के साथ)

ये भी पढ़ें :  एक देश एक चुनाव क्या होगा लागू, लोकसभा-राज्यसभा के नंबर गेम ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, जानिए किसके कितने सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget