एक्सप्लोरर

'दिल्ली किसी तानाशाह का किला है? सोनम वांगचुक के डिटेन होने पर हमलावर हुईं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Attacks Narendra Modi: दिल्ली सीमा पर सोनम वांगचुक और उनके साथियों को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांंधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला.

Priyanka Gandhi Slams Narendra Modi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार हमला बोला. दिल्ली सीमा पर आज (एक अक्टूबर) हिरासत में लिए जाने के बाद से ही सोनम वांगचुक और उनके साथियों ने अनिश्चित काल के लिए अनशन शुरू कर दिया है. इसी बात को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल्ली तानाशाह का किला है. एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा कि प्रचारतंत्र में 'दुनिया के सबसे ताकतवर' प्रधानमंत्री लोकतंत्र में इतने कमजोर हैं कि चंद पैदल यात्रियों से डर गए. 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा कि सोनम वांगचुक (जलवायु कार्यकर्ता) और उनके 100 से ज्यादा साथी लद्दाख से पैदल चलकर महात्मा गांधी जी की समाधि पर आ रहे थे. उनको दिल्ली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया. क्या दिल्ली किसी तानाशाह का किला है जहां आम जनता घुस नहीं सकती? क्या पर्यावरण बचाने और लोकतंत्र बहाल करने की मांग करना अपराध है? लोकतंत्र में ऐसी अलोकतांत्रिक कार्यवाहियां कतई अस्वीकार्य हैं.

वांगचुक समेत 120 लोग हिरासत में

सोनम वांगचुक ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ का नेतृत्व करते हुए एक महीने पहले लेह से दिल्ली की ओर निकले थे. वांगचुक और उनके लगभग 120 साथियों को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया. यह उस समय हुआ जब वह अपनी प्रमुख मांग, लद्दाख से छठी अनुसूची में दर्जा दिए जाने को लेकर राजधानी की ओर आगे बढ़ रहे थे. इसके तहत लद्दाख के स्थानीय लोगों को अपनी जमीन और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए कानून बनाने की ताकत मिल सकेगी. 

लेह एपेक्स बॉडी कर रही पदयात्रा का आयोजन

इस पदयात्रा का आयोजन लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने किया था, जो कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के साथ मिलकर पिछले चार वर्षों से लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा, संविधान की छठी अनुसूची के तहत इसे शामिल करने, लद्दाख के लिए लोक सेवा आयोग के साथ-साथ शीघ्र भर्ती प्रक्रिया और लेह और कारगिल जिलों के लिए अलग लोकसभा सीटों की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है.

यह भी पढ़ें- JK Elections: अंतिम चरण में ये बड़े चेहरे, इंजीनियर राशिद-अफजल गुरु का भाई भी आजमा रहा किस्मत; जानें फाइटिंग फैक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
LIVE: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget