एक्सप्लोरर

एमजे अकबर के इस्तीफे पर प्रिया रमानी ने कहा- हमारे आरोप सही साबित हुए

एमजे अकबर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों को निजी हैसियत से चुनौती देंगे.

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर ने विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अकबर के इस्तीफे पर प्रिया रमानी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अकबर के इस्तीफे से हमारे आरोप सही साबित होते हैं. रमानी ने ट्वीट किया, ''मुझे उस दिन का इंतजार है जब मुझे अदालत में न्याय मिलेगा.'' बता दें कि प्रिया रमानी ही वह पहली महिला हैं, जिन्होंने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. बताया जा रहा है कि अकबर का ये इस्तीफा पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर लिया गया है.

एमजे अकबर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं. वह अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों को निजी हैसियत से चुनौती देंगे. उन्होंने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभारी हूं जिन्होंने मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया.''

कौन हैं प्रिया रमानी

प्रिया रमानी लंबे समय से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उन्होंने कई संस्थान जैसे इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस आदि में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के लिए भी काम किया है. प्रिया अतंरराष्ट्रीय फैशन मैगजीन कॉस्मोपॉलिटन की संपादक रह चुकी हैं. वह मिंट अखबार में भी फीचर संपादक रह चुकी हैं. इसके अलावा वह किताबों की दुनिया में मशहूर पब्लिशिंग हाउस जगरनॉट की भी संपादक रही हैं.

प्रिया बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उन्होंने वहीं के एक पत्रकार समर से शादी की है. प्रिया के पति समर हलारनकर डाटा स्टोरी करने के लिए मशहूर वेबसाइट इंडिया स्पेंड में संपादक है. प्रिया और समर की एक बेटी भी है. प्रिया सिंगर बॉब मार्ले की बहुत बड़ी फैन हैं. खाली समय में उन्हें किताबें पढ़ने का शौक है और उनकी सबसे पसंदीदा किताबों में बोटमैन, शैडोलाइन जैसी किताबें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
INDIA Bloc March Live: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
LIVE: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget